Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं की:धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व,मस्जिद में अदा की गई नमाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं की:धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व,मस्जिद में अदा की गई नमाज

Vijay Sinha
Last updated: 2024/04/11 at 12:19 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

आज 11 को ईद (Eid Ul Fitr 2024) का त्योहार देशभर के साथ साथ गरियाबंद जिले में भी बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं।

- Advertisement -

देशभर में धूम-धाम से ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार शाम को शव्वाल का चांद  भीदिखाई दिया। अब रमजान के 30 रोजों के बाद ईद (Eid Ul Fitr) का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से इस बार ईद की नमाज़ मस्जिद में पढ़ी गई नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं।मस्जिद परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।ईद पर्व को लेकर शहर की मस्जिद, ईदगाह, दरगाह को सजाया गया है। लोगों में सुबह से उत्साह नजर आया।बाजारों में भी काफी चहल पहल दिखी है, पानी शरबत पिलाया गया, तो घरों में सेवइयां व खीर व अन्य पकवान बनाए गए। जरूरतमंदों को कपड़े व खाने का सामान भेंट किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। सभी भाइयों-बहनों को ईद मुबारक। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए इस पवित्र अवसर पर हम सब स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।

- Advertisement -

नगरपालिका की ओर से आइसक्रीम और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई थी नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके नपा अधिकारी अश्वनी वर्मा सहित नपा कर्मचारियों ने मुस्लिम भाइयो को ठंडे पानी और आइसक्रीम वितरित करते नज़र आए

इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने मस्जिद एवं ईदगाह के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताकि कोई अनहोनी या अप्रिय घटनाएं न हो, मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े एएसआई टीकाराम धुर्व थानापति सरोज चौर योगेश साहू स्वाति मरकाम सुरेश यादव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया चेट्रीचंड महोत्सव, झूलेलाल मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next Article CG NEWS:बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामला: अवकाश के चलते आरोपियों का सरेंडर टला, इस दिन कोर्ट में होंगे उपस्थित

Latest News

CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
निजी स्कूलों पर सख्ती: पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और शुल्क पर नए नियम लागू, उल्लंघन पर मान्यता रद्द की चेतावनी
Grand News May 13, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?