Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : कोयला निकालने गुफा में गए थे नाबालिग सहित दो लोग, मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत, मचा हड़कंप 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsअंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG BREAKING : कोयला निकालने गुफा में गए थे नाबालिग सहित दो लोग, मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत, मचा हड़कंप 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/13 at 8:11 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : कोयला निकालने गुफा में गए थे नाबालिग सहित दो लोग, मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत, मचा हड़कंप 
CG BREAKING : कोयला निकालने गुफा में गए थे नाबालिग सहित दो लोग, मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत, मचा हड़कंप 
SHARE
अंबिकापुर। CG BREAKING : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम सुखरी भंडार में पहाड़ के गुफानुमा स्थल से कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गुफानुमा स्थल का बड़ा हिस्सा धसक जाने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। लंबे समय से यहां कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा था लेकिन किसी ने भी इन असुरक्षित स्थलों को बंद करने पहल नहीं की थी। ग्रामीणों ने दोनों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना की सूचना दूसरे दिन स्वजन ने पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार सुखरी भंडार निवासी तिरंगा मझवार (17), बुधलाल मझवार (20) एवं लक्ष्मण मझवार शुक्रवार की शाम को केरा झरिया गुफा में कोयला निकालने गए थे। कोयला निकालते वक्त शाम पांच बजे करीब ऊपर से मिट्टी धसक जाने से बुधलाल मझवार एवं तिरंगा मझवार मिट्टी में दब गए तथा लक्ष्मण मझवार बाहर खड़ा होने से बच गया। उसी ने गांव जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर घर लाए। दोनों की मृत्यु शुक्रवार शाम को ही हो गई थी । शनिवार को दोनों के पिता थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची।
पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि गुफा के अंदर कोयला का पट्टी है जिसे निकालने मृतक गए थे। कोयला निकालते वक्त ऊपर से मिट्टी गिर जाने से दोनों घायल होकर दबे थे जिसे घर लाने पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना से एक दिन पहले वन विभाग ने बैठक लेकर कोयला ना निकालने की चेतावनी ग्रामीणों को दी थी उसके बाद भी दोनों कोयला निकालने के लिए गुफा में प्रवेश किए थे और ठीक उसके दूसरे दिन यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद से ग्राम में मातम पसरा हुआ है दोनों ही युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
TAGGED: CG BREAKING
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Iran Israel MSC Aries Ship India: तनाव : ईरानी सेना ने भारत आ रहे ‘इजरायली’ जहाज पर कमांडो उतारकर किया कब्‍जा, 17 भारतीय मौजूद, देखें VIDEO
Next Article Lok Sabha elections 2024: प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद पुत्र को मिला टिकट, बसपा ने बनाया उम्मीदवार Lok Sabha elections 2024: प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद पुत्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बसपा ने बनाया उम्मीदवार

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, देखें VIDEO
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?