Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Loksabha chunav 2024 : जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

Loksabha chunav 2024 : जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/13 at 2:31 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Loksabha chunav 2024 : जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी - राजनाथ सिंह 
Loksabha chunav 2024 : जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी - राजनाथ सिंह 
SHARE

 

- Advertisement -

जगदलपुर। Loksabha chunav 2024 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महेश कश्‍यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।

देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री @rajnathsingh जी का विजय संकल्प शंखनाद महारैली में संबोधन https://t.co/izUEdisv4M

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 13, 2024

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्‍त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह बस्‍तर के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा के गीदम और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर में जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा करेंगे।

 

 

TAGGED: CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, JAGDALPUR NEWS, Latest News In CG, LOKSABHA CHUNAV, Loksabha Chunav 2024, Raipur Latest News, Rajnath Singh In Chhattisgarh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Govt Job 2024 : छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती, इस दिन होगा एग्जाम… CG Govt Job 2024 : छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती, इस दिन होगा एग्जाम…
Next Article Lok Sabha elections 2024: आज बाराद्वार और जैजैपुर में होगा भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल  Lok Sabha elections 2024: आज बाराद्वार और जैजैपुर में होगा भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल 

Latest News

RAIPUR NEWS : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत बी.एन.बी. स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Grand News May 24, 2025
 GRAND NEWS : जब प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री साय का थामा हाथ और कही यह बात, झलक रही थी राज्य के प्रति विशेष रुचि
छत्तीसगढ़ देश May 24, 2025
CG
CG : देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 24, 2025
CG ACCIDENT NEWS : बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह 
Breaking News छत्तीसगढ़ महासमुंद May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?