Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कल चुनावी बिगुल फूंकेंगे बृजमोहन, मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ भव्य रैली में करेंगे नामांकन दाखिल,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कल चुनावी बिगुल फूंकेंगे बृजमोहन, मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ भव्य रैली में करेंगे नामांकन दाखिल,

Vijay Sinha
Last updated: 2024/04/14 at 8:37 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल 15 अप्रैल को रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलने वाली उनकी नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री,विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथों में मोर्चा सम्हालें हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सोमवार को सुबह 11:00 सभी एकात्म परिसर में इकट्ठे होंगे। तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।

- Advertisement -
Ad image

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना कर, वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रायपुर लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने के लिए आतुर है। हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें एक बड़े बहुमत की सरकार बनानी है ताकि हम देश की तरक्की और समृद्धि की राह आसान कर सके।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KKR vs LSG IPL 2024 : फिलिप साल्ट की ताबड़तोड़ बैटिंग, कोलकाता ने LSG को रौंदा, 8 विकेट से जीता मुकाबला KKR vs LSG IPL 2024 : फिलिप साल्ट की ताबड़तोड़ बैटिंग, कोलकाता ने LSG को रौंदा, 8 विकेट से जीता मुकाबला
Next Article CG NEWS : हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत  CG NEWS : हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत 

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?