Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, 5 साल का बच्चा घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनामहासमुंद

CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, 5 साल का बच्चा घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/15 at 3:51 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, 5 साल का बच्चा घायल
CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, 5 साल का बच्चा घायल
SHARE

 

महासमुंद। CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार एक 5 साल के बच्चे को गंभीर चोट आयी है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने जीजा के साथ रायपुर जाने के लिए बच्चे के साथ बाइक पर रवाना हुई थी। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। दुर्घटना में महिला-पुरूष की जहां मौके पर ही मौत हो गयी,वही बच्चे को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Ad image

सड़क दुर्घटना का ये मामला महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र का है। पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार मृतक की पहचान केशव खड़िया और पुनिता भारद्वाज के रूप में किया गया है। टी.आई ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक केशव खड़िया मूलतः कसडोल का रहने वाला था, जो कि आज खपराखोल से अपनी पत्नी की बहन पुनिता और उसके 5 साल के बच्चे रूद्र भारद्वाज को लेकर बाइक से रायपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रायपुर पहुंचने से पहले ही महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे-53 पर बोडरा ग्राम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे केशव खड़िया और पुुनिता भारद्वाज की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही 5 साल के बच्चे को गंभीर चोट आने पर उसे तत्काल पुलिस की मदद से तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को भी गंभीर चोट आई है।

पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम व्याप्त है।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG BREAKING : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम बघेल की भाभी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे भाजपा में शामिल  CG BREAKING : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम बघेल की भाभी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे भाजपा में शामिल
Next Article Raigarh Lok Sabha Election 2024: चुनावी सरगर्मिया तेज, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जमा किया 2 सेट नामांकन फार्म

Latest News

Rishabh Pant injured : ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर! पैर की उंगली हुई फ्रैक्चर
Rishabh Pant injured : ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर! पैर की उंगली हुई फ्रैक्चर
Cricket खेल July 24, 2025
CG NEWS : हरेली के दिन महिला की संदिग्ध मौत, पसरा मातम 
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद July 24, 2025
Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 24, 2025
CG NEWS : पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली पूजन में हुआ कुछ ऐसा की सीएम साय सहित सभी अतिथि हो गए प्रभावित 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?