Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा -हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा -हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/16 at 7:51 PM
Jagesh Sahu
Share
6 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायगढ़। CG NEWS: रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हुंकार भरते हुए कहा की लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ लगातार अमर्यादित बयान दे रहे हैं। कोई लाठी से सर फोड़ने की बात कह रहा तो कोई डिफाल्टर बोल रहा है। कांग्रेसियों की मोदी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बहुत ही शर्मनाक है। इसका करारा जवाब देना है, कांग्रेस को सबक सिखाना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायगढ़ में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

- Advertisement -

सीएम साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में जो बचे हुए वादे हैं उसको भी विष्णु सरकार 5 साल में सांय-सांय पूरा करेगी।

संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने

श्री साय ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।

राधेश्याम राठिया के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को जनसेवा का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा और किसान मोर्चा सब में काम किया। राधेश्याम राठिया को काम करने का लम्बा अनुभव है और वे मृदुभाषी और कर्मठ हैं। उनको कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है। ये आप सभी से आग्रह करने आया हूँ।

जनता का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बूढ़ी माई और सत्यनारायण बाबा के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के 4 बार सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और रायगढ़ लोकसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ।

 

नामांक रैली में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ नेता कृष्णकुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विधायक गण प्रबोध मिंज, रायमुनी भगत, गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, गिरधर गुप्ता, संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, तीनों जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सुनीति राठिया, जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरुपाल भल्ला, नरेश नंदे, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

TAGGED: cm sai ka Raigarh doura, CM Sai Program, CM Sai SPEECH, CM Sai ने Congress पर साधा निशाना, Raigarh doura, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 26 अगस्त को बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें  Ram Navami : छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, रेस्टोरेंट-बार में नहीं परोसी जाएगी शराब, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 
Next Article Salman Khan Firing CASE UPDATE: सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर, एक्टर से घर जाकर मिले CM एकनाथ शिंदे,कहा -लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे

Latest News

Jammu-Kashmir Encounter : आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में मालवाहक वाहन गिरने से 6 माह की मासूम की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 15, 2025
CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, राजिम में माइनिंग टीम की कार्रवाई, थाना पहुंची जब्त पोकलेन, जांच जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?