Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिप्टी सीएम विजय शर्मा गरियाबंद जिले के दौरे में,कहा मोदी जी के 10 सालों का काम सिर्फ़ ट्रेलर था अभी फ़िल्म बाक़ी है,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

डिप्टी सीएम विजय शर्मा गरियाबंद जिले के दौरे में,कहा मोदी जी के 10 सालों का काम सिर्फ़ ट्रेलर था अभी फ़िल्म बाक़ी है,

Vijay Sinha
Last updated: 2024/04/16 at 3:22 PM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
Screenshot
SHARE

गरियाबंद/पांडुका – छत्तीसगढ़ प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौर में है। इस दौरान हुए वे खड़मा, छुरा, बेलर और कोपरा में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। पहली सभा उन्होंने छुरा विकासखंड के ग्राम खड़मा में की। सभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। देश में पहली बार प्रोइनकंबसी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते कहा की कांग्रेस ने झूठ बोला। महिलाओं से 500 रुपए देने की घोषणा की थी। एक रुपए नहीं दिया। गरीबों का आवास रोक दिया। किसानों को दो साल का बोनस नही दिया। अब ऐसे लोगो को फिर मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मात्र तीन महिला में सभी गारंटी पूरी की। महिलाओं को एक हजार महीने मिल रहा है। किसानों को दो साल का बोनस मिला। ये जनता के विश्वास से भाजपा के सरकार में आने के बाद संभव हुआ। भाजपा को सरकार आती है तो विकास भी दिखाता है।

ताम्रध्वज साहू दुर्ग से हार कर महासमुंद आए

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनावी सभा में सीधे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर भी निशाना साधा। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि ताम्रध्वज साहू कांग्रेस सरकार में पांच साल गृह मंत्री रहे। इस दौरान प्रदेश में अराजकता का माहौल रहा। आए दिन लूटपाट, चोरी, चाकूबाजी की घटना होती थी। महिलाएं सुरक्षित नही थी। लचर कानून व्यवस्था के कारण नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। नक्सली क्षेत्र में विकास के सारे काम रुक गए। अब दुर्ग में हारने के बाद ये महासमुंद लोकसभा में आ गए है। उन्होंने कहा कि महासमुंद की जनता विकास और शांति चाहती है। ऐसे लोगों को दुबारा मौका देना नही चाहती। यहां मोदी के गारंटी पर जनता मोहर लगाएगी।

- Advertisement -
Ad image

मोदी जी के 10सालो का काम सिर्फ़ ट्रेलर था अभी फ़िल्म बाक़ी है

- Advertisement -

डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी के 10 सालों के काम में सिर्फ़ विकास हुआ है गाँव गरीब किसान सभी वर्गों का मोदी जी की गायरेंटी में हर वादा पूरा किया गया चाहे वो ग़रीबो को आवास हो या किसानों को धान का सही मूल्य दिलाना हो आने वाले पाचक सालों ले विकास की पूरी फ़िल्म देखेंगे आप

- Advertisement -

विधायक रोहित साहू ने कहा कि तीन महीने पहले जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में सुशासन की भाजपा सरकार बनी। भाजपा की सरकार बनते में प्रदेश में गांव गरीब किसानो के आर्थिक समृद्धि और विकास की पहिए को फिर से गति मिली। पांच साल के काम को भाजपा ने तीन महीने में पूरा करके दिखाया है। सत्ता में आते ही 18 लाख गरीबों को आवास, किसानों को 21 क्विंटल धान की खरीदी, दो साल का बोनस, महिलाओं को एक हजार रुपए, तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में खरीदी सहित सभी गारंटी पूरी की। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार चुनने कमल को जिताएं। मोदी जी के हाथों को मजबूत करे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का आव्हान किया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, गोपचंद बनर्जी, रामूराम साहू, श्यामलाल सोरी, यादराम साहू, अघन सिंह ठाकुर, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू, फिरतुराम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित, अजय रोहरा, सागर मयाणी, सुमित पारख, पांडुका मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, महामंत्री प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा, वीरेंद्र साहू, गुलशन सिन्हा, गौतम शर्मा, राजू साहू, दीपक साहू, जवाहर शर्मा, हेमंत निर्मलकार, भुवनेश्वर साहू, भारत निषाद, पुरषोत्तम गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Loksabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने दाखिल किया नामांकन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मौजूद Loksabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने दाखिल किया नामांकन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मौजूद
Next Article RAIPUR NEWS : माँ महाकाली के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय समारोह 24 अप्रैल से  RAIPUR NEWS : माँ महाकाली के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय समारोह 24 अप्रैल से 

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?