Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का किया अपमान : शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS: भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का किया अपमान : शर्मा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/17 at 8:48 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस एनकाउंटर को फर्जी बताने को जवानों के शौर्य का अपमान बताया है। श्री शर्मा ने सवाल किया, ‘जिन घायल जवानों से मैं अस्पताल में मिलकर आया हूँ, क्या वह भी फर्जी है? बघेल को इस बात का जवाब देना होगा।’ बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 29 नक्सलियों का एनकाउंटर डी आर जी, CRPF, बस्तर फाइटर,CF, पुलिस विभाग के अधिकारियों और बहादुर जवानों के साहस और रणनीति का कमाल है। हमें उन पर गर्व है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। बघेल अपने झूठ और जवानों के अपमान के लिए जवानों और प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगें।अन्यथा जनता उन्हें माफ नही करेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

READ MORE: CG ACCIDENT NEWS : शादी के घर में पसरा मातम, बहन की डोली उठने से पहले ही सड़क हादसे में भाई की मौत

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्दीधारी सारे-के-सारे 29 लोग बंदूकधारी थे। उनके पास से एसएलआर, इंसास, एके-47, 303 राइफल्स, यह सब मिले हैं। भूपेश बघेल बताएँ कि क्या यह सब गलत है? पूरे समाज में इस तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश एकदम गलत है। बघेल ने अपने शासनकाल में ढाई सौ सड़के बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल-पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिया। कभी किसी ऑपरेशन के लिए भी पहल नहीं की। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही, आम ग्रामीण की,अन्य लोगों की हत्या होती रही तो घड़ियाली आँसू बहाते रहे और आज इस तरह झूठ फैला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली दलम ने पत्र जारी कर स्वीकार किया है कि हमारे अब तक 50 से ज्यादा साथी मारे गए हैं और पुलिस ने भी यही आँकड़ा जारी किया था। जवानों ने जान की बाजी लगाकर यह काम किया है। श्री शर्मा ने इसके प्रमाण के तौर पर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिखाया। कांग्रेस हमेशा झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेता राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे ।

 

READ MORE: CG Lok Sabha Election : बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान

 

 

उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र माओवादी रच रहे हैं और दुर्भाग्य से हमारे ही बीच के कुछ लोग उनका मनोबल बढ़ाने वाला बयान देते हैं। लेकिन, हम इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे और वह चाहे कोई भी व्यक्ति या संगठन हो, प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश से आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जोरो पर है। कश्मीर में धारा 370 हटी, तो वहां शांति और विकास आया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह गंभीर हैं। प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। बस्तर में शांति बहाल हो, खूनखराबा बंद हो, यह हमारी प्राथमिकता है हम इसके लिए आज भी बातचीत का रास्ता अपनाने को तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बघेल जवानों के शौर्य को अपमानित कर रहे हैं। उनको कम-से-कम ऐसा नहीं कहना चाहिए। भूपेश बघेल अपने बयान के लिए जवानों, बस्तर फाइटर के जवानों, बीएसएफ के जवानों और सीआरपीएफ के जवानों से माफी मांगें। श्री शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड को लेकर राहुल गांधी ने पहले यही बात बिलासपुर में कही थी। भूपेश बघेल ने तो कहा था कि झीरम घाटी के सबूत मेरी जेब में रखे हैं, तो आज तक जेब में ही क्यों रखे बैठे हैं, निकालते क्यों नहीं?

TAGGED: bhupesh baghel bayan, Bhupesh insulted, vijay shar ma bayan, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bigg Boss OTT 3 : पॉप्युलर और बड़ा रियलिटी शो: बिग बॉस OTT-3 की तैयारियां शुरू:सलमान खान होस्ट करेंगे ये सीजन, मुनव्वर फारूकी के इस दोस्त का नाम कंफर्म!
Next Article RIP Angry Rantman: यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा का 27 की उम्र में निधन, सदमे में फैंस

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?