Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ramlala Janmotsav: 121 वर्ष पुराने राम मंदिर में मनाया गया रामलला का जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन के साथ की गई भगवान राम की आराधना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

Ramlala Janmotsav: 121 वर्ष पुराने राम मंदिर में मनाया गया रामलला का जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन के साथ की गई भगवान राम की आराधना

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/17 at 2:23 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। Ramlala Janmotsav: रायगढ़ शहर की पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थिति राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। 121 बरस पुराने इस राम मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ विशेष आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

पंडित अशोक शर्मा ने राम मंदिर रामगुड़ी पारा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंदिर स्वर्गीय बिहारी बेहार, ग्राम पेन्डरूवा (वर्तमान तहसील डभरा, जिला, जान्जगीर-चाम्पा) के द्वारा मन्दिर का नीव 1902 में डाला गया था। उनकी मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र स्वर्गीय बनमाली बेहार ने मंदिर निर्माण करवाया। राम मंदिर 1903 में निर्मित हुआ। रियासत कालीन राजा बहादुर सिंह भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी थे। बनमाली बेहार की पुत्री चंदा देवी के पुत्र स्वर्गीय हुलास राम मिश्रा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ था।

- Advertisement -
Ad image

महानीम से बनी है राम दरबार की प्रतिमा
मंदिर में जो मूर्ति है वह जीवंत है और महानीम की लकड़ी से निर्मित है। इसे ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से बैलगाडी में लाया गया। मूर्ति को 100 साल से भी अधिक हो गया है। मूर्ति में हर दो साल में आयल पेंट होता रहता है। हिन्दू शास्त्र के अनुसार कोई भी प्रतिष्ठित मूर्ति को सच्चिदानंद मूर्ति कहा जाता है, न कि काष्ठ, सोना या कोई धातु का।

- Advertisement -

1935 में रजिस्टर्ड हुआ
सन 1971 मे राम मंदिर ट्रस्ट बना। इसके प्रथम अध्यक्ष स्व. त्रिलोकीनाथ तिवारी और द्वितीय अध्यक्ष स्व. किशोरी मोहन त्रिपाठी थे तो तृतीय अध्यक्ष स्व. विद्याधर मिश्रा (एडवोकेट), चतुर्थ अध्यक्ष स्व. डीडी मिश्रा (एडवोकेट), पंचम अध्यक्ष स्व.दिनेश श्रीवास्तव (एडवोकेट) रहे। वर्तमान में राम मंदिर के अध्यक्ष संतोष मिश्रा (एडवोकेट) हैं और प्रबंधक में अशोक मिश्रा तथा विवेक मिश्रा हैं। इसी तरह ट्रस्टियों में डॉ. प्रकाश मिश्रा, अधिवक्ता अशोक मिश्रा व मनोज मिश्रा हैं।

- Advertisement -

साल में मनाया जाता है दो उत्सव
प्राचीन राम मंदिर में सालभर में दो उत्सव को विशेष तौर पर मनाए जाने की परंपरा है। इसमें श्री रामनवमीं (राम जन्मोत्सव) और श्री कृष्ण जन्माष्टमी (श्री कृष्ण जन्मोत्सव) शामिल है। इसके अलावा प्रतिदिन भगवान को अन्न भोग (भात दाल सब्जी ) लगाया जाता है। राम मंदिर का कुल क्षेत्रफल 2000 स्क्वायर फीट और पीछे मैदान 4200 स्क्वायर फीट का है।

TAGGED: How many years took to build Ram Mandir?, Ramlala Janmotsav, What is the history of Ram Janmbhoomi?, What is the history of Ram Lala temple?, What is the status of Ram Mandir construction?, राम जन्मभूमि का इतिहास क्या है?, राम मंदिर निर्माण की क्या स्थिति है?, राम मंदिर बनने में कितने साल लगे?, राम लला मंदिर का इतिहास क्या है?
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पाली तानाखार में सरोज पांडेय की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, कोरबा में बीजेपी हुई मजबूत CG NEWS : पाली तानाखार में सरोज पांडेय की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, कोरबा में बीजेपी हुई मजबूत
Next Article CG VIDEO : मुठभेड़ पर सियासत ! नक्‍सली मुठभेड़ को फर्जी बताकर ,अपने ही बयान से पलटे छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एनकांउटर पर उठाए थे सवाल

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?