Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Election 2024 : सरगुजा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा – कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

Lok Sabha Election 2024 : सरगुजा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा – कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/24 at 12:59 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Lok Sabha Election 2024 : सरगुजा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया 
Lok Sabha Election 2024 : सरगुजा में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया 
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। सरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। पीएम इस दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। ये आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं।

- Advertisement -
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया। आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है।

कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है। कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।

कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को ही लूटना नहीं चाहती है, इनके और भी कारनामें हैं। कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं। अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Lok Sabha Election 2024 :, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ओढ़ और आमामोरा मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, दोनों मतदान केन्द्रों में 1 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
Next Article CG NEWS : जब शादी कार्यक्रम से घर पहुंचे माता पिता, तो फंदे से लटकती मिली बेटे की लाश, मचा हड़कंप   CG NEWS : जब शादी कार्यक्रम से घर पहुंचे माता पिता, तो फंदे से लटकती मिली बेटे की लाश, मचा हड़कंप  

Latest News

GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?