Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर एवं एसएसपी ने मतदान दलों को मंडी परिसर से किया रवाना, सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं, 573 मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को होगा मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कलेक्टर एवं एसएसपी ने मतदान दलों को मंडी परिसर से किया रवाना, सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं, 573 मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को होगा मतदान

Vijay Sinha
Last updated: 2024/04/25 at 11:25 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 26 अप्रैल को जिले के 573 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 4 लाख 60 हजार 139 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने आज सुबह विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के दूरस्थ मतदान केंद्रों अंतर्गत रूट क्रमांक 27 के मतदान दलों को शुभकामनाओं सहित सर्वप्रथम रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों एवं संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। मतदान अधिकारीगण निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए उत्साहित नजर आए। इससे पहले मंडी परिसर में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO: सड़कों पर उतरे सेना के 5 घोड़े, मचाया कोहराम, चार लोग घायल
Next Article CG VIDEO : रियायशी इलाके के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगने के बाद हुए कई धमाके, चपेट में आए तीन वाहन जलकर खाक, आसपास के घरों को कराया गया खाली  CG VIDEO : रियायशी इलाके के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगने के बाद हुए कई धमाके, चपेट में आए तीन वाहन जलकर खाक, आसपास के घरों को कराया गया खाली 

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?