Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INTERESTING NEWS : दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा दूल्हे का मूड, शादी से इनकार करते हुए हो गया फरार, कन्या पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेश

INTERESTING NEWS : दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा दूल्हे का मूड, शादी से इनकार करते हुए हो गया फरार, कन्या पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/29 at 8:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
INTERESTING NEWS : दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा दूल्हे का मूड, शादी से इनकार करते हुए हो गया फरार, कन्या पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक 
INTERESTING NEWS : दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा दूल्हे का मूड, शादी से इनकार करते हुए हो गया फरार, कन्या पक्ष ने बरातियों को बनाया बंधक 
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। INTERESTING NEWS : अब जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूडजौनपुर में शादी के दौरान लगातार दूसरे दिन कांड हुआ है। शनिवार को जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई थी। रविवार को दूल्हा द्वारपूजा के बाद भाग गया। दुल्हन को नाचते देख उसका मूड बिगड़ गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रविवार को उत्तरप्रदेश के जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में दूल्हा जयमाल से पहले ही शादी से इनकार करते हुए भाग गया। दुल्हन को एक युवक के साथ डांस करते देख उसका मूड खराब हो गया था। बारात आजमगढ़ से आई थी। दूल्हे के भागने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि शादी में जो खर्च हुआ है वह पैसा वर पक्ष दे। रविवार की रात बंधक बने बराती सोमवार को पुलिस के आने के बाद सुलह होने पर छूट सके।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बसीरपुर निवासी एक लड़की की शादी आजमगढ़ के सिसवारा गांव में तय थी। रविवार को बारात समय से दरवाजे पर आ गई। जलपान के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। इसी दौरान बरात पक्ष से आई महिलाएं लड़की पक्ष के घर में बैठने के लिए चली गईं। मौके पर दुल्हन को किसी अन्य लड़के के साथ नाचते हुए देख बरात की ओर से आयी लड़कियों ने उसका वीडियो बनाकर दूल्हे के मोबाइल पर डाल दिया।

- Advertisement -

दूल्हा वीडियो देखते ही भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि दुल्हन और वहां मौजूद लड़के के रिश्ते के बारे में जानकारी चाहिए। जानकारी न मिलने पर वह फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। विवाद के दौरान एक बाराती की मोबाइल भी घरातियों ने तोड़ दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन घराती पक्ष शादी करवाने या तो अपने नुकसान की भरपाई पर अड़े रहे। काफी इंतजार के बाद भी रात में दूल्हा नहीं लौटा। सोमवार सुबह से लेकर करीब 10 बजे तक पंचायत चली। बाराती पक्ष नुकसान की भरपाई को तैयार हुआ, लेकिन घराती पक्ष अधिक डिमांड करने लगा। मामला फिर बिगड़ गया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा दोनों पक्षों को थाने पर ले आए। दोनों पक्षों को समझाकर सुलह समझौता कराया।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Interesting News, Siswara village of Azamgarh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Supreme Court On Property Right: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अवैध संतानों को भी मिलेगा मां-बाप की संपत्ति में हक West Bengal SSC Scam: झटका : बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की नहीं होगी सीबीआई जांच, 6 मई को होगी सुनवाई
Next Article Naxalites Surrendered in CG : दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर  Naxalites Surrendered in CG : दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

Latest News

BSF Digital Pattern Uniform : बीएसएफ की नई डिजिटल पैटर्न यूनिफॉर्म में दिखेंगे जवान, पेटेंट डिजाइन के साथ बढ़ेगी सुरक्षा
NATIONAL दिल्ली May 29, 2025
Raipur Breaking : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ रायपुर May 29, 2025
Raipur Breaking : रायपुर के होटल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
रायपुर May 29, 2025
CG News : भानुप्रतापपुर में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही उजागर
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?