Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Elections 2024: अब ऐसी नौबत आई गई कि अपनी दादी के नाम पर वोट मांगने लगीं हैं प्रियंका गांधी, क्योंकि भूपेश के नाम पर शर्म आ रही – भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections 2024: अब ऐसी नौबत आई गई कि अपनी दादी के नाम पर वोट मांगने लगीं हैं प्रियंका गांधी, क्योंकि भूपेश के नाम पर शर्म आ रही – भाजपा

Aarti Beniya
Last updated: 2024/05/02 at 7:34 PM
Aarti Beniya
Share
6 Min Read
Lok Sabha Elections 2024: अब ऐसी नौबत आई गई कि अपनी दादी के नाम पर वोट मांगने लगीं हैं प्रियंका गांधी, क्योंकि भूपेश के नाम पर शर्म आ रही - भाजपा
SHARE

 

रायपुर। Lok Sabha Elections 2024: कोरबा की एक आमसभा में प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने सवाल दागते हुए पूछा प्रियंका जी, कोरबा जिले के खदानों से निकलने वाले काेयला में हुए घोटाले पर भूपेश बघेल से कभी सुध ली, कैसे कोयला लेवी के नाम 500 करोड़ का घोटाला हो गया। इस घोटाले में शामिल भूपेश के करीबियों की जमानत क्यों नहीं मिल रही। करोड़ों रुपए की नकदी कैसे मिली, इस सब विषयों पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ की जनता जवाब मांग रही हैं। कहा-प्रियंका जी, आप पूछ भी नहीं सकतीं क्योंकि भूपेश पे एटीएम का आपने खूब इस्तेमाल किया है। हवा में भाजपा नहीं आप बात कर रहीं हैं, कांग्रेस की घोषणाएं तो सत्ता पाने के बाद हवा हवाई ही साबित होती है, जिसका दंश छत्तीसगढ़ की जनता ने झेला है अब और नहीं झेलने वाली है। किस छत्तीसगढ़ की बात कर रही हैं, जिसका विरोध कांग्रेस ने राज्य बनते समय किया था और हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

श्री शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल ने कैसे छत्तीसगढि़या के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। पूरे पांच सिर्फ जनता को लूटने का काम किया कोयला, चावल, डीएमएफ फंड, शराब घोटाला तो किया है साथ शराबबंदी करने और निराश्रित महिलाओं को 500 रुपए पेंशन देने से मुकर गई। कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों के आवास को भूपेश सरकार द्वारा रोके जाने पर आप क्यों नहीं कुछ बोलीं। जबकि भूपेश के ही मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो गरीबों के आवास नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका जी, आपका मोह भूपेश के प्रति ऐसा बना हुआ कि उनके बर्बादी के वाले काम को विकास बता रहीं हैं। 15 साल भाजपा सरकार में जो विकास कार्य हुए थे, उसे भी भूपेश सरकार ने बर्बाद कर दिया था। इसलिए जनता ने भाजपा और मोदी जी ने नारा दिया हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे पर विश्वास करते हुए जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है।

- Advertisement -

 

 

 

शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज अपनी दादी की झूठी गुणगान करके कोरबा की जनता को झांसा नहीं दे पाएंगीं। कोरबा की सांसद और उनके पति चरणदास महंत ने कांग्रेस की सरकार में एक भी विकास कार्य नहीं किए हैं, जिसे आप गिना पाएं। इसलिए आप अपनी दादी के नाम पर वोट मांग रही हैं। शायद आपको भी मालूम हो गया है कि जनता द्वारा नाकारे जा चुके भूपेश के नाम पर कांग्रेस को एक वोट भी नसीब नहीं होगा। इसिलए अपनी दादी का नाम ले रही हैं।

 

शर्मा ने कहा कि पहले भाजपा के संकल्प पत्र को आप भले ही न पढ़ीं हों, लेकिन जनता को मालूम है कि मोदी की गारंटी है ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। कहा कि संविधान और लोकतंत्र विरोधी बातें तो कांग्रेस के अन्याय पत्र में हैं। जनता जानती है कि अगर कांग्रेस की केंद्र में सरकार आई तो वह स्त्री धन, विरासत पर संपत्ति कर तो वसूलेगी। इसके साथ ही जनता को लूटकर देश का मान मर्दन करने का काम करेगी।

 

 

आपको जी-20 और पीएम मोदी जी विदेशी नीतियों से इतनी क्यों जलन हो रही है। देश का मान सम्मान बढ़ने पर कांग्रेस को पीड़ा होती है। क्याेंकि पूववर्ती कांग्रेस की सरकारों ने देश को विदेशी ताकतों के सामने झुका दिया था। लेकिन आज मोदी जी ने देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा दिया है। आज भारत कांगेस की यूपीए सरकार में 11वीं से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। प्रियंका जी, मोदी जी की गारंटी है कि 2029 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। इसलिए देश की जनता इस बार पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी।

 यह भी पढ़ें 

Lok Sabha Elections 2024: एसपी ने चुनाव ड्यूटी के लिए आये पैरामिलिट्री अफसरों की ली बैठक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के दिए निर्देश 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, 2 दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, रायपुर-बिलासपुर समेत इन क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित

CG Politics: कांग्रेस के विवाद में बीजेपी सेक रही रोटी, वित्त मंत्री बोले- प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई

CG CRIME : तलघर में छिपाकर रखे थे 300 लीटर अवैध महुआ शराब, पुलिस ने दी दबिश, दंपति गिरफ्तार

TAGGED: 2024 lok sabha election, 2024 lok sabha elections, election 2024, lok sabha election, Lok Sabha Election 2024 :, Lok Sabha Election 2024 Live:, lok sabha election 2024 news, lok sabha election 2024 phase 1, lok sabha election 2024 public opinion, lok sabha election 2024 updates, lok sabha election date, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Elections 2024, lok sabha elections 2024 update, lok sabha polls 2024, loksabha election 2024, phase 1 voting lok sabha elections 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : शादी के घर में हल्दी रस्म के दौरान पहुंचे रायपुर कलेक्टर, आमंत्रण पत्र देकर की मतदान की अपील RAIPUR NEWS : शादी के घर में हल्दी रस्म के दौरान पहुंचे रायपुर कलेक्टर, आमंत्रण पत्र देकर की मतदान की अपील
Next Article Panchayat Season 3:देख रहा है न बिनोद……‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, नई कहानी लेकर लौट आए हैं पंचायत के ‘सचिव जी’, देखें झलक

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?