Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : BJP प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश किरण सिंह देव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : BJP प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश किरण सिंह देव

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/05/02 at 9:11 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
SHARE

अंबिकापुर/ सरगुजा। Lok Sabha Elections 2024:  भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनपुर मंडल, उदयपुर मंडल, अंबिकापुर ग्रामीण तथा अंबिकापुर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

इन्हें भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: अब ऐसी नौबत आई गई कि अपनी दादी के नाम पर वोट मांगने लगीं हैं प्रियंका गांधी, क्योंकि भूपेश के नाम पर शर्म आ रही – भाजपा

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आप सबके परिश्रम से पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीट भाजपा जीत रही है। इस चुनाव में लोगों के उत्साह को देखते हुए अबकी पार चार सौ पार के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की शत-प्रतिशत भूमिका रहेगी। भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता इस प्रचंड गर्मी में भी जन-जन के बीच जा रहे हैं, क्योंकि वह जनकल्याण के मंत्र पर कार्य करते हैं। कांग्रेसी अपनी जेब भरने के लक्ष्य पर काम करते हैं, इसलिए गरमी में वह घरों से निकलने को तैयार नहीं हैं।

- Advertisement -

किरण देव ने कहा कि कांग्रेस हार के कारणों का अभी से मंथन करने लगी है। भय, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी हार के बाद के बहाने तलाश रही है।

किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरगुजा जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक सीट पर रिकॉर्ड जीत का अंतर स्थापित करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम छत्तीसगढ़ में प्रत्येक सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी को मजबूत करेंगे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Lok Sabha Elections 2024, किरण सिंह देव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : वन विभाग ने घर से जब्त की तेंदुए की खाल, एयर पिस्टल और बुलेट का ढक्कन भी बरामद  CG CRIME : वन विभाग ने घर से जब्त की तेंदुए की खाल, एयर पिस्टल और बुलेट का ढक्कन भी बरामद 
Next Article Rupali Ganguly Joined BJP: घर-घर में अनुपमा ने लोगों के दिलों में बनाई जगह, अब राजनीतिक करियर में रखा कदम, कहा -कुछ ऐसा की एक दिन भाजपा मुझपर गर्व करें

Latest News

CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?