Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shocking News: 25 फीट ऊंचाई से गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी रही… फिर छूट गया हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

Shocking News: 25 फीट ऊंचाई से गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी रही… फिर छूट गया हाथ

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/04 at 5:24 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Shocking News: 25 फीट ऊंचाई से गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी रही… फिर छूट गया हाथ
Shocking News: 25 फीट ऊंचाई से गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी रही… फिर छूट गया हाथ
SHARE

 

- Advertisement -

मथुरा : Shocking News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ एक गर्भवती महिला के रेलिंग से लटकने और गिरने का मामला सामने आया है। महिला जमीन से करीब 25 फीट ऊपर रेलिंग से लटकी दिखाई दे रही है। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। करीब 23 सेकेंड लटके रहने के बाद उसका हाथ अचानक रेलिंग से छूट जाता है और वह नीचे गिर जाती है। मामला थाना बलदेव क्षेत्र का है। महिला जमीन से करीब 25 फीट ऊपर रेलिंग से लटकी दिखाई दे रही है। जो कुछ ही सेकेंड के बाद जमीन पर गिर जाती है। महिला के गिरते ही शोर मच जाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

READ MORE : CG ACCIDENT NEWS : माँ की गोद में बैठी 5 महीने की बच्ची की मौत, ट्रक और कार की भिड़ंत से हुआ दर्दनाक हादसा   

- Advertisement -

 

आगरा के शाह नगर टेढ़ी बगिया ट्रांस यमुना नगर के रहने वाले महावीर सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 14 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को मथुरा के बलदेव इलाके के मंगला सराय गांव के रहने वाले सत्यवीर के बेटे हर्ष से की थी। महावीर सिंह का कहना है कि शादी में महावीर ने करीब 50 लाख रुपए खर्च किए। जिसमें 8 लाख रुपए नगद, एक बोलेरो और एक बाइक दी थी। प्रियंका के पिता महावीर का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुर सत्यवीर BSF में तैनात हैं। जिसकी वजह से वह रौब में रहते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर मामला परिवार कोर्ट में भी पहुंचा। जहां 20 अक्टूबर 2023 को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 

READ MORE : BREAKING NEWS: IPLसट्टे पर रायपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 26 सटोरिए गिरफ्तार

प्रियंका के पिता महावीर ने बताया कि वह 25 अप्रैल से प्रियंका से बात करने के लिए फोन कर रहे थे। लेकिन, ससुराल वाले बात नहीं करा रहे थे। 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ प्रियंका की ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि उनकी बेटी दो मंजिल ऊपर रेलिंग से लटक रही है। 6 माह की गर्भवती प्रियंका के गिरने के कारण पसली टूट गई और उसके जांघ और आंख में चोट आई। प्रियंका को गंभीर हालत में उसके मायके वाले लेकर मथुरा जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रियंका के भाई का आरोप है कि जब वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल आ रहे थे उस दौरान सत्यवीर, देवेंद्र, बनवारी लाल, रीना, हर्ष और काका ने उनके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रियंका के परिजन मथुरा डीएम ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जांच की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

 

 

TAGGED: Latest Mathura News, MATHURA, Mathura Latest News, mathura news, Mathura Samachar, Mathura की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi, Shocking News, Updates in Hindi, मथुरा, मथुरा समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान किसान की मौत CG NEWS : सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान किसान की मौत
Next Article CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचला CG ACCIDENT : सड़क किनारे खड़े मजदूर को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हुई मौत

Latest News

Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 5, 2025
Uttarakhand : मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला; 13 साल की बच्ची के यौन शोषण में मां सहित दो गिरफ्तार
Uttarakhand : मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला; 13 साल की बच्ची के यौन शोषण में मां सहित दो गिरफ्तार
NATIONAL क्राइम June 5, 2025
CG CRIME : बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर से छीना 1.30 लाख रुपये से भरा झोला - VIDEO 
CG CRIME : बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर से छीना 1.30 लाख रुपये से भरा झोला – VIDEO 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 5, 2025
CG BREAKING :
CG News : सीएस अमिताभ जैन के बाद कौन बनेगा नया मुख्य सचिव ? मिलेगा एक्सटेंशन ! प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज 
Grand News June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?