Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिकासार जलाशय का गेट 10 मई से होगा बंद, जाने क्या वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सिकासार जलाशय का गेट 10 मई से होगा बंद, जाने क्या वजह

Vijay Sinha
Last updated: 2024/05/08 at 11:59 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
Screenshot
SHARE

गरियाबंद 8 मई 2024/सिकासार जलाशय से रबी फसल सिंचाई के लिए, राजिम मेला एवं निस्तारी हेतु 1 जनवरी 2024 से निरंतर पानी प्रदाय किया जा रहा है। जलभराव क्षमता के विरुद्ध जलाशय में उपलब्ध जल को ध्यान में रखते हुए 10 मई से सिकासार जलाशय का गेट बंद कर दिया जाएगा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद ने बताया कि सिकासार जलाशय की जलभराव क्षमता 198.88 मि.घ.मी. है। 2 मई 2024 की स्थिति में जलाशय में 53.54 मि.घ.मी. जल उपलब्ध है, जो कि जलाशय के पूर्ण जलभराव का मात्र 26.91 प्रतिशत है। चूँकि आगामी खरीफ फसल वर्ष 2024- 25 हेतु गरियाबंद, धमतरी जिले के लिए 38.00 मि.घ.मी. एवं माह मई 2024 में निस्तार के लिए पानी आरक्षित रखा जाना है। इस हेतु कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा जलाशय में उपलब्ध जल के आधार पर पानी बंद किए जाने का निर्देश दिया गया। अतः जल उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सिकासार जलाशय का गेट 10 मई से बंद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 23 जनवरी 2024 को कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। बैठक में उपस्थित राजिम विधायक रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव तथा अन्य सदस्य अधिकारीगण द्वारा सिकासार जलाशय से रबी फसल हेतु पैरी दांयी तट मुख्य नहर से 2625 हेक्टेयर एवं लघु जलाशय से 838 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिये जाने की सहमति व्यक्त की गई। सिकासार जलाशय से रबी फसल, राजिम मेला एवं निस्तारी हेतु 1 जनवरी 2024 से निरंतर पानी प्रदाय किया जा रहा है। पैरी दांयी तट नहर से गरियाबंद जिले के छुरा एवं फिंगेश्वर विकासखण्ड के 14 ग्रामों के 19 तालाबों एवं धमतरी जिले के मगरलोड़ विकासखण्ड के 28 ग्रामों के 49 तालाबों में निस्तारी हेतु पानी भरा गया है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PM Modi Rally In Telangana: ‘अंबानी-अडानी को गालियां देनी बंद, कितना माल उठाया है..क्या सौदा हुआ है?’,दाल में कुछ काला है – PM मोदी का कांग्रेस से सवाल
Next Article Chhattisgarh Accident News : अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षिका की मौत, EVM को स्ट्रांग रूम में जमा कर लौट रही थी घर Chhattisgarh Accident News : चुनाव ड्यूटी से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर 

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?