Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Board Result 2024 : राजनांदगांव की वंशिका साहू ने दसवीं में किया टॉप, प्रदेश में छठवें स्थान पर रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG Board Result 2024 : राजनांदगांव की वंशिका साहू ने दसवीं में किया टॉप, प्रदेश में छठवें स्थान पर रही

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/05/09 at 5:53 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG Board Result 2024 : राजनांदगांव की वंशिका साहू ने दसवीं में किया टॉप, प्रदेश में छठवें स्थान पर रही
CG Board Result 2024 : राजनांदगांव की वंशिका साहू ने दसवीं में किया टॉप, प्रदेश में छठवें स्थान पर रही
SHARE

हफीज खान.राजनांदगांव। CG Board Result 2024 : जिले के वनांचल क्षेत्र छुरिया के ग्राम हालेकोसा की बेटी वंशिका साहू (Vanshika Sahu ) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर कक्षा दसवीं के प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करा कर क्षेत्र को गौरान्वित किया है। उसकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें: CG Board Result 2024 : महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12th में मारी बाजी, पूरे छत्तीसगढ़ में आई अव्वल, कभी नहीं ली ट्यूशन, हेलीकॉप्टर में कर चुकी है भ्रमण

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी हुए कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हालेकोसा की वंशिका साहू ने 97.83 अंक हासिल कर राजनांदगांव जिले में प्रथम और छत्तीसगढ़ प्रदेश में छटवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। वंशिका साहू का कहना है कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उसने अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दिया और 6-7 घंटे पढ़ाई करते हुए एक निजी कोचिंग क्लास भी ज्वाइन किया।

- Advertisement -

वंशिका का कहना है कि उसे यह पता था कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। छुरिया क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली वंशिका को आज रिजल्ट घोषित होने पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से फोन आया कि आपने प्रदेश में छटवां स्थान हासिल किया है तब वंशिका और उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और खुशी से आंसू भी छलक पड़े।

- Advertisement -

राजनांदगांव की इस बेटी की उपलब्धि को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वंशिका साहू से मोबाइल फोन पर बात कर उन्हें उनकी इस सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दी। वंशिका की उपलब्धि पर उनके परिजनों का कहना है कि वंशिका ने अपने परिवार के साथ ही जिले को गौरवान्वित किया है। इस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं टॉपर वंशिका साहू का कहना है कि वह अपनी उपलब्धि अपने परिजनों गुरुजनों और उसकी शिक्षा से जुड़े तमाम लोगों को देना चाहती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने गांव और राजनांदगांव जिले को गौरवान्वित करने वाली वंशिका साहू चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने की तमन्ना पाले हुए हैं। लंबे समय बाद राजनांदगांव जिले को कक्षा दसवीं में प्रदेश की टॉपर मिली है जिससे जिले के शिक्षा जगत में भी हर्ष व्याप्त है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG Board Result 2024, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Vanshika Sahu, ग्रैंड न्यूज़, वंशिका साहू ने दसवीं में किया टॉप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bajrang Punia Suspended : भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया को UWW ने किया सस्पेंड, जाने क्या है वजह? Bajrang Punia Suspended : भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया को UWW ने किया सस्पेंड, जानें क्या है वजह?
Next Article CG Board Result 2024 : 12वीं में टॉप सेवन में बिलासपुर की वेदांतिका शर्मा ने बनाई जगह, परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी  CG Board Result 2024 : 12वीं में टॉप सेवन में बिलासपुर की वेदांतिका शर्मा ने बनाई जगह, परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी 

Latest News

CG NEWS: 5 करोड़ 70 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?