Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में हासिल किया दूसरा स्थान, जिले का नाम किया रौशन,सीईओ रीता यादव ने दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में हासिल किया दूसरा स्थान, जिले का नाम किया रौशन,सीईओ रीता यादव ने दी शुभकामनाएं

Vijay Sinha
Last updated: 2024/05/09 at 6:20 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद / दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ किए जाने वाले कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलती है। इसका साक्षात उदाहरण आदिवासी और वनांचल बहुल गरियाबंद जिले की बेटी होनिशा साहू ने प्रस्तुत किया है। आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में कोपरा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा होनिशा ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। साथ ही मेरिट में जगह बनाकर जिले का भी नाम रौशन किया है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने होनिशा और उनके माता पिता को पुष्प गुच्छ भेंटकर इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत के अच्छे परिणाम आते है। दृढ़ निश्चय से किया गया काम निश्चित ही सफलता दिलाते है। इन्ही का परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने होनिशा को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
किसान परिवार की बेटी होनिशा के दृढ़ निश्चय और सफलता की ललक ने उन्हें प्रतिदिन 6-7 घंटा पढ़ाई करने को प्रेरित किया। जिसके फलस्वरूप मेरिट सूची में जगह बनाने का सपना पूरा हुआ। सिविल सर्विस परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनकर देश सेवा की चाह रखने वाली होनिशा ने बताया कि माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने हमेशा उन्हें बेहतर पढ़ाई कर उच्च स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को  दिया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से बहुत प्रसन्न हु। मेहनत करते रहने से निश्चित तौर पर मन मुताबिक लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर कोई सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग नही करने की भी सलाह दी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Board Result 2024 : रायगढ़ के करुणा और बबीता ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, आगे की पढ़ाई कर कलेक्टर बनना चाहती है करुणा, कलेक्टर ने दी बधाई  CG Board Result 2024 : रायगढ़ के करुणा और बबीता ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, आगे की पढ़ाई कर IAS बनना चाहती है करुणा, कलेक्टर ने दी बधाई 
Next Article CG NEWS : वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों की इमारती लकड़ी जब्त  CG NEWS : वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों के इमारती लकड़ी जब्त 

Latest News

CG NEWS :“हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बिलासपुर रेलवे संभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का रायगढ़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा, चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करने दिए निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना काम में लापरवाही बरतने वाले दो आवास मित्रों पर बड़ा एक्शन, किए गये बर्खास्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नाबालिग लड़के ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली 40 वर्षीय व्यक्ति की जान, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?