Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : शख्स ने अपनी माँ और पत्नी को मारी गोली, तीन बच्चों को छत से नीचे फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, 6 लोगों की मौत से दहला इलाका 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME NEWS : शख्स ने अपनी माँ और पत्नी को मारी गोली, तीन बच्चों को छत से नीचे फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, 6 लोगों की मौत से दहला इलाका 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/11 at 12:58 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : शख्स ने अपनी माँ और पत्नी को मारी गोली, तीन बच्चों को छत से नीचे फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, 6 लोगों की मौत से दहला इलाका 
CRIME NEWS : शख्स ने अपनी माँ और पत्नी को मारी गोली, तीन बच्चों को छत से नीचे फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, 6 लोगों की मौत से दहला इलाका 
SHARE
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। इसके अलावा पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है।
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देखा।
इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो अनुराग उसे भी मार देता। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।
TAGGED: CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Fourth Phase Voting 2024: चौथे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां हुई पूरी, आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार, जानिए कितनी सीटों पर होगी वोटिंग
Next Article CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, लाठी डंडे से पीट पीटकर की थी युवक की हत्या CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, लाठी डंडे से पीट पीटकर की थी युवक की हत्या

Latest News

DELHI NEWS: आंधी में फंसी रायपुर-दिल्ली फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना, वायरल वीडियो में दिखा यात्रियों का डर और तनाव
DELHI NEWS: आंधी में फंसी रायपुर-दिल्ली फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना, वायरल वीडियो में दिखा यात्रियों का डर और तनाव
Breaking News छत्तीसगढ़ दिल्ली June 2, 2025
CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
छत्तीसगढ़ भिलाई June 2, 2025
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
Grand News June 2, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?