Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : सड़क हादसे में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत, कार का टायर बदलने के दौरान ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

BIG NEWS : सड़क हादसे में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत, कार का टायर बदलने के दौरान ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/12 at 1:52 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
BIG NEWS : सड़क हादसे में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत, कार का टायर बदलने के दौरान ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर 
BIG NEWS : सड़क हादसे में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत, कार का टायर बदलने के दौरान ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर 
SHARE

देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी शोर के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन जिले ( Raisen district ) से एक दुखद खबर सामने आई है। बाबा महाकाल ( Baba Mahakal ) के दर्शन कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ( BJP former district president ) की सड़क हादसे में मौत ( Accident Death ) हो गई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी पंचर होने के बाद वो टायर बदलने के लिए कार से नीचे उतरे थे। उन्होंने डिग्गी से रिजर्व टायर निकालने के लिए जैसे ही उसे खोला, तभी अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 2 बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने बहनोई के साथ विदिशा जा रहे थे। इस दौरान खनपुरा गांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। जयप्रकाश गाड़ी का टायर बदलने के लिए डिग्गी खोल रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से आए एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी समेत घटना स्थल के पास स्थित एक गड्ढे में जा गिरे।

- Advertisement -

- Advertisement -

वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बीजेपी नेता जयप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता किरार के पति थे। वो मध्य प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी थे। फिलहाल, हादसे के बाद शोकाकुल परिवार समेत भाजपा में शोक की लहर है।

TAGGED: BIG NEWS, MP ACCIDENT NEWS, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट से था परेशान   CG BREAKING : आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट से था परेशान  
Next Article Rain Alert In Chhattisgarh: 13और 14 मई को तापमान में होगी अधिकतम गिरावट, मौसम विभाग ने 16 मई से अधिकतम तापमान में वृद्धि की जताई सम्भावना Rain Alert In Chhattisgarh: 13और 14 मई को तापमान में होगी अधिकतम गिरावट, मौसम विभाग ने 16 मई से अधिकतम तापमान में वृद्धि की जताई सम्भावना

Latest News

CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : 4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बिना हेलमेट पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :तिल्दा नेवरा में कल लोक अदालत शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?