Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, 5 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG CRIME NEWS : विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, 5 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/05/13 at 6:19 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, 5 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, 5 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 
SHARE

अतुल शर्मा.दुर्ग। CG CRIME NEWS : कोतवाली थाना अंतर्गत महमरा गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : मदर्स दे पर माँ की याद में युवक ने लगाई फांसी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

- Advertisement -

वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में भोंक दिया।

- Advertisement -

चाकू लगने के बाद ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांच आरोपी वहां से भाग गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी स्थिल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वो मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वो उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। जब इसकी जानकारी ओम प्रकाश को हुई तो उसने लड़के डांटा और ऐसा ना करने की बात कही। इसके बाद आरोपी अपने दस्तों को लेकर वहां जाने लगा।

लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनो पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। दो आरोपी दुर्ग के बड़े गुंडे और मडरिस्ट के भाई और भतीजे है।

दुर्ग पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो आदतन बदमाश हैं। वो आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग के एक बड़े गुंडा बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल काट रहे आरोपी का भाई और एक भतीजा है। बताया जा रहा है कि पांचों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़, युवक की गला रेतकर हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP Lok Sabha Chunav 2024: ग्रैंड न्यूज़ पर मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
Next Article CG CRIME : डीजल और मोबाइल लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार CG CRIME : डीजल और मोबाइल लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?