Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : मल खिलाया, पेशाब पिलाई, पिटाई कर किया मुंह काला और पहनाई चप्पलों की माला, शादीशुदा महिला को भगाने वाले युवक को मिली तालिबानी सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेश

VIDEO : मल खिलाया, पेशाब पिलाई, पिटाई कर किया मुंह काला और पहनाई चप्पलों की माला, शादीशुदा महिला को भगाने वाले युवक को मिली तालिबानी सजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/14 at 7:04 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
VIDEO : मल खिलाया, पेशाब पिलाई, पिटाई कर किया मुंह काला और पहनाई चप्पलों की माला, शादीशुदा महिला को भगाने वाले युवक को मिली तालिबानी सजा
VIDEO : मल खिलाया, पेशाब पिलाई, पिटाई कर किया मुंह काला और पहनाई चप्पलों की माला, शादीशुदा महिला को भगाने वाले युवक को मिली तालिबानी सजा
SHARE

 

Contents
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?पहले युवक ने पुलिस को दी थी ये तहरीरवीडियो में बोले ग्रामीण- चौराहे पर ले जाकर मार दो गोलीवीडियो के आधार पर बढ़ेगी आरोपियों की संख्या
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। VIDEO : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मानवता को तार-तार करने की खबर सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक का मुंह काला करने के बाद लोगों ने उसे जूता-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। लोगों का गुस्सा इतने से ठंडा नहीं हुआ तो युवक के मुंह में पेशाब किया और उसे जबरन मल खिलाया गया। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक मजदूर की पत्नी से प्रेम किया और दोनों ने भागकर अपनी अलग दुनिया बसा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

बदायूं निवासी एक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को अपने साथ भगा ले गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और हिमाचल प्रदेश में रहने लगे। युवक का आरोप है कि महिला के पति ने पांच मई को हिमाचल प्रदेश से उन दोनों को उठा लिया। इसके बाद उन्हें संभल में बंधक बनाकर रखा गया। छह मई को उसे बदायूं ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।

- Advertisement -
पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। इसके बाद वह सोमवार को फिर लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को दूसरी तहरीर दी। इसमें उसने पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाते हुए छह लोगों को नामजद किया है। युवक के साथ हुई अमानवीयता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले युवक ने पुलिस को दी थी ये तहरीर

युवक ने मारपीट के आरोप के साथ छह मई को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में जूता पहनाकर गांव में घुमाए जाने का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस ने 6 मई को ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया।

इसके बाद युवक दिल्ली चला गया। वह सोमवार सुबह ही दिल्ली से लौटा तो घटनाक्रम का वीडियो गांव में वायरल हो रहा था। इस पर उसने दोबारा पुलिस को तहरीर दी। अबकी बार तहरीर में उसने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाया था। उसके साथ जबरदस्त मारपीट की गई।

वीडियो में बोले ग्रामीण- चौराहे पर ले जाकर मार दो गोली

वायरल वीडियो में गांव के तमाम लोग दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इसने ऐसा क्यों किया। इसे ले जाकर गांव के चौराहे पर गोली मार दो। इसके बाद गांव में ऐसे कांड ही नहीं होंगे। इसके मुंह पर मारो। इसने पूरा गांव गंदा कर दिया है। उस महिला को भी सजा सुनाओ। वीडियो में तमाम लोग युवक के साथ गालीगलौज करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ग्रामीणों के अलावा कई बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे वीडियो बना रहे हैं।

प्रेम की सजा ऐसी की सुनकर कांप गई रूह…..!!

"मल खिलाया पेशाब पिलाई,पिटाई कर मुंह काला किया और चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला"

UP: बदायूं में शादी शुदा महिला से युवक को हुआ प्यार, एक ही गांव निवासी है दोनों…!
पति को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई… pic.twitter.com/iAHRP4CVGR

— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 14, 2024

- Advertisement -

 

वीडियो के आधार पर बढ़ेगी आरोपियों की संख्या

एसओ वेदपाल सिंह का कहना है कि युवक ने एफआईआर में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसने छह लोगों के नाम दिए हैं। हालांकि वीडियो के आधार पर मामले में और लोगों के नाम भी जुड़ेंगे। इसमें सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पहले पीड़ित युवक ने मारपीट के आरोप में केवल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने सोमवार को दूसरी तहरीर दी है। उसमें छह लोगों के नाम लिखे हैं और कुछ अन्य लोगों के नाम मौखिक रूप से बताए हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

 

TAGGED: love story, UP Crime News, Up news, UP News Hindi, VIDEO, प्यार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article DC vs LSG IPL 2024 Score Live : प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जंग; पहले बल्लेबाजी करेगी DC, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 
Next Article RAIPUR NEWS : सड़क दुर्घटना में राहगीरों की जान बचाने वालों का सम्मान, एसएसपी ने प्रदीप साहू और भगवानू नायक का किया सम्मान  RAIPUR NEWS : सड़क दुर्घटना में राहगीरों की जान बचाने वालों का सम्मान, एसएसपी ने प्रदीप साहू और भगवानू नायक का किया सम्मान 

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?