Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जैतखाम और मंदिर में असमाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़, गुस्से में सतनाम समाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

CG NEWS : जैतखाम और मंदिर में असमाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़, गुस्से में सतनाम समाज

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/18 at 8:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : जैतखाम और मंदिर में असमाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़, गुस्से में सतनाम समाज
CG NEWS : जैतखाम और मंदिर में असमाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़, गुस्से में सतनाम समाज
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बलौदाबाजार/चन्द्रकान्त वर्मा। CG NEWS : मनखे मनखे एक समान के मंत्र से समाज को एकता एवं भाईचारे से जोड़ने वाले सतनाम समाज के प्रवर्तक गुरु बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में लचर कानून व्यवस्था के कारण असमाजिक तत्वों का हौसला बुलंद है। वे सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में जमकर तांडव मचाए हैं। इसके कारण सतनाम पंथ को मानने वाले और बाबा गुरु घासीदास पर विश्वास करने वाले लोगों में प्रशासन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भरी आक्रोश दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एसएसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मीडिया से बात करते हुए समाज के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से मिली मदद और पुलिसिया कार्यवाही को बताते हुए आगे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं कलेक्टर केएल चौहान ने शांति की अपील के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने बात कही।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-18-at-6.16.38-PM.mp4

दरअसल गिरौदपुरी धाम के अमरपुर में स्थित महाकोनी मंदिर परिसर में तीन जैतखाम और मंदिर के गेट को असामाजिक तत्वों ने आरी से कटकर गिरा दिया है। इस बात की जानकारी सुबह और शाम मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी को होने पर पुजारी ने घटना की जानकारी समाज को दिया। घटना की जानकारी होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने आस्था के केंद्र में हुई इस घटना पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत थाने में की। समाज के लोगों का कहना है कि समाज के आस्था के केंद्र को क्षतिग्रस्त करने से सतनामी समाज आहत महसूस कर रहा है। साथ ही और असामाजिक तत्वों द्वारा समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है, इसलिए जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए।

- Advertisement -

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-18-at-6.16.38-PM-1.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-18-at-6.16.38-PM-2.mp4
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ELECTION 2024: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के लिए मांगे वोट, ओडिशा में भाजपा सरकार आने पर गरीबों को दिए जाएंगे पक्के मकान
Next Article Cannes 2024: थमी निगाहें….पहली बार कांस 2024 का हिस्सा बनी कियारा आडवाणी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Latest News

CG CRIME: युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 13, 2025
CG NEWS: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग.
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब...
CG : धान खरीदी में 63 लाख का घोटाला, दो हजार क्विंटल से ज्यादा धान ग़ायब…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
CG NEWS: नए स्थान पर बैंक का संचालन,ग्राहकों को मिल रही बेहतर सुविधा
Grand News छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?