Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है, इस छवि को बदलना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है, इस छवि को बदलना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/21 at 11:13 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
विष्णु देव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है। इस छवि को बदलना होगा। इसमें सरकार के अलावा राजनैतिक दल, मीडिया जगत और पूरे समाज यहां तक कि हर आम नागरिक को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। “हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे” के सूत्र वाक्य को धारण कर मोदी जी की गारंटी पर काम करते हुए हम प्रदेश को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने तैयार हैं।

- Advertisement -

एक साक्षात्कार में यह कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां कौशल्या की यह पावन धरती रत्नगर्भा है। यह धान का कटोरा कोयला, लौह अयस्क, डोलोमाइट, बॉक्साइट, चूना पत्थर और टिन के भंडार से भरा है। देश के खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ महतारी का योगदान 21.09 प्रतिशत, लौह अयस्क में 17.61 प्रतिशत, चूना पत्थर में 11.70 प्रतिशत, बॉक्साइट में 3.57% जबकि टिन अयस्क में शत-प्रतिशत है। यहां उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है। 2030 तक हम 300 मिलियन मतलब लगभग 30 करोड़ टन प्रतिवर्ष स्टील उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। कुछ वर्षों में हम देश के दूसरे सबसे बड़े स्टील उत्पादक राज्य होंगे। इसके बावजूद देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को केवल नक्सली प्रभावित राज्य के रूप में पहचान मिलना ठीक नहीं है। यह पहचान हमें बदलना है।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छोटे हिस्से में सिमटी नक्सल समस्या से हमारी डबल इंजन की सरकार मजबूती से लड़ रही है और हम इस के विरुद्ध लड़ाई में कामयाब होंगे। आने वाले 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त करना हमारा लक्ष्य है, जो अवश्य पूरा होगा।

श्री साय ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि विपक्ष नक्सल उन्मूलन की राह में रोड़ा बनकर खड़ा हो गया है। कई बार वही कहता है जो नक्सली चाहते हैं। मीडिया हेडलाइंस में आने के लिए विपक्ष कुछ भी बोलने को तैयार खड़ा है, चाहे उससे प्रदेश का कितना भी नुकसान क्यों ना हो। यह ठीक नहीं है।

श्री साय ने कहा कि ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का सुखद एहसास करा रही है। यह योजना बेहद सफल रही है। तेंदूपत्ता का 5500 रुपये मूल्य आदिवासी वनवासियों का जीवन सरल करेगा।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। खुद स्व. राजीव गांधी यह स्वीकार कर चुके थे कि उनकी सरकार से जनता के लिए भेजे गए एक रुपये में से पचासी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भूपेश बघेल की सरकार ने भी यही किया। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस सरकार को उनके इन्हीं कर्मों की वजह से जनता ने रसातल में डुबो दिया।

श्री साय ने कहा कि जनता और कार्यकर्ता की बदौलत ही आज उन्हें इस जगह से जनता के हितों के लिए काम करने का मौका मिला है। उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। मोदी की कुछ गारंटी पूरी हुई है और बाकी भी पूरी करेंगे। फिलहाल आचार संहिता लागू है। यह समाप्त होते ही सरकार का कामकाज गति पकड़ेगा। श्री साय ने कहा कि 2047 के छत्तीसगढ़ के लिए ठोस कार्य योजना पर काम चल रहा है। विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे अच्छी भागीदारी हो, यही उनकी सरकार का लक्ष्य है।

TAGGED: # latest news, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2024 KKR vs SRH Qualifier 1:  हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची किंग खान की KKR, श्रेयस-वेंकटेश ने खेली धुआंधार पारी  IPL 2024 KKR vs SRH Qualifier 1: हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची किंग खान की KKR, श्रेयस-वेंकटेश ने खेली धुआंधार पारी 
Next Article Astrology 22 May Ka Rashifal: इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में खत्म होंगी दूरियां, किसके कार्य में आएंगी बाधाएं? मीन राशि वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे अवसर

Latest News

RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: अगर बारिश में धुला फाइनल तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: अगर बारिश में धुला फाइनल तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?
Cricket खेल June 3, 2025
साय केबिनेट
CG NEWS : साय केबिनेट की बैठक कल, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा 
Grand News June 3, 2025
RAIPUR CRIME : बुढ़ापारा इलाके में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कातिल अरेस्ट
RAIPUR CRIME : बुढ़ापारा इलाके में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कातिल गिरफ्तार
क्राइम रायपुर June 3, 2025
Chhattisgarh
Viral Video: भक्ति और राजनीति का शानदार संगम! खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के सामने गाया भावपूर्ण भजन, देखें
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?