Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा हादसे में मारे गए लोगों के 24 बच्चों को लिया गोद, शिक्षा, रोजगार और विवाह की उठाएंगी जिम्मेदारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS : विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा हादसे में मारे गए लोगों के 24 बच्चों को लिया गोद, शिक्षा, रोजगार और विवाह की उठाएंगी जिम्मेदारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/21 at 10:38 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : विधायक भावना बोहरा ने कांकेर हादसे में मारे गए 24 लोगों के बच्चों को लिया गोद, शिक्षा, रोजगार और विवाह की उठाएंगी जिम्मेदारी 
CG NEWS : विधायक भावना बोहरा ने कांकेर हादसे में मारे गए 24 लोगों के बच्चों को लिया गोद, शिक्षा, रोजगार और विवाह की उठाएंगी जिम्मेदारी 
SHARE

 

कवर्धा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने एक बड़ी घोषणा की है। जहां कुकदुर हादसे में मारे गए लोगों के 24 बच्चों को उन्होंने गोद लिया है। जिसमें उन्होंने इन बच्चों की शिक्षा, विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है।

- Advertisement -
Ad image

कवर्धा के कुकदुर में भीषण सड़क हादसे में बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। जिसको लेकर कोर्ट ने चीफ सेक्टरी, डीजीपी, कवर्धा कलेक्टर और एसपी से जवाब मांगा है। वहीं इस हादसे में वाहन चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के ऊपर IPC 304 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 एकसाथ 17 शवों का हुआ अंतिम संस्कार 

इस हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। हादसे के दूसरे दिन गृहमंत्री विजय शर्मा ने परिजनों मुलाकात की और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। जहां उनकी उपस्थिति में सभी 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। श्री शर्मा कल ही सबसे पहले उन्होंने पंडरिया जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की थी।

एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

मरने वालों में एक ही परिवार के 11 लोग थे, एक साथ जलाई गई 17 लोगों की चिता में 11 लोग एक ही परिवार के थे। परिवार के एक सदस्य रतन सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए रोज जाते थे, कभी बाइक से तो कभी फोर व्हीलर से जाते थे। जो गाड़ी चलाता था, उसे ज्यादा अनुभव नहीं था।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान 

इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। घायलों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले यह हम देख रहे हैं। इस घटना के बाद प्रदेश उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उस गांव भी गए थे। जहां के ग्रामीण इस सड़क हादसे में मारे गए हैं। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनको ढाढस बंधाया है। मृतकों को 5 लाख रूपये मुआवजा और विभाग की तरफ से जो बीमा राशि है। वह भी दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रूपये भी दिए जाएंगे।

तेंदूपत्ता तोड़ कर लौटने के दौरान हुआ था हादसा 

कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा - आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं  CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा – आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं
Next Article CG Agniveer Sena Recruitment 2024 : भारतीय सेना में निकली अग्निवीरों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स  CG Agniveer Sena Recruitment 2024 : भारतीय सेना में निकली अग्निवीरों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स 

Latest News

CG Crime ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CG News : कांकेर में पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप, वीडियो वायरल
Grand News कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेश उत्सव 2025 में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 11, 2025
CG NEWS: बारिश में भीगते रहे छात्र नेता, बोले – शराब गांव-गांव पहुंची, पर स्कूलों तक किताबें नहीं! कटोरा लेकर मांगी बच्चों के लिए किताबें,
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?