Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : डिज्नीलैंड मेले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : डिज्नीलैंड मेले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/25 at 12:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BIG NEWS : डिज्नीलैंड मेले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत 
CG BIG NEWS : डिज्नीलैंड मेले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत 
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG BIG NEWS : उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के कोरबा आए व्यापारियों में से तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने कोरबा में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में दुकान लगाई हुई थी। वे रात में खाना खाकर सोए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद भोजन तैयार किया था, जिसके बाद वे सो गए। आधी रात को उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image
जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय सोहेल खान 28 वर्षी अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान की मौत हो गई। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग को बताया जा रहा है। सहकर्मी रियाज खान ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मेला खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में खाना खाने चले गए। सुबह उठने पर जानकारी मिली कि 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे, 21 वर्षीय समीर खान और 12 वर्षीय सोहेल खान की तबीयत बिगड़ गई है अचानक पेट दर्द और उल्टी से परेशान हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गुणेश्वर कंवर ने बताया कि सुबह के वक्त तीनों मरीजों को लाया गया। जहां दो की हालत बेहद गंभीर थी, दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरे को कुछ समय बाद लेकर पहुंचे जिसकी मौत पहले से हो चुकी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते तीनों की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। 

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP News: नदी में डूबने से 3 मासूमों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन MP News: नदी में डूबने से 3 मासूमों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Next Article MP News: गांजा तस्करी में पकड़ा गया ग्राम पंचायत का पंच, जांच में जुटी पुलिस MP News: गांजा तस्करी में पकड़ा गया ग्राम पंचायत का पंच, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम, एक क्लिक में चेक करें रिजल्ट
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: संजय मार्केट सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार, डंपिंग यार्ड बना मुसीबत”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 27, 2025
RAIPUR NEWS : महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में गहरा आक्रोश
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: भिलाई में अब अवैध होर्डिंग्स की खैर नहीं, इंदौर मॉडल से मिलेगी सख्ती!
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?