Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal : आज इन राशिवालों पर होगी सूर्य देव की कृपा, बढ़ेगी सैलरी, भाग्य का मिलेगा साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशराशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशिवालों पर होगी सूर्य देव की कृपा, बढ़ेगी सैलरी, भाग्य का मिलेगा साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/26 at 6:59 AM
Neeraj Gupta
Share
12 Min Read
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का गोचर आज 26 मई को धनु राशि में होने जा रहा है जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस पर आज गुरु, सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क सिंह राशि के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन मिथुन राशि के लिए खर्चीला और उलझन भरा रहेगा। आज गुरु, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रह योग भी बन रहा है और गुरु आदित्य योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में आज रविवार का दिन आपका कैसा बीतेगा जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज मेष राशि के जातकों करी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है है तो आज उसका समाधान होगा और रिश्ता बेहतर बनेगा। लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातों और राज को साझा करने से बचना होगा, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोग कड़ी मेहनत करेंगे और लाभ के नए स्रोत प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में तालमेल बनाए रखें इससे भाइयों से सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देवता को जल दें और पूजा करें।

 

 

वृषभ

 

वृषभ राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं इसलिए परहेज और खानपान का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। आज किसी वजह से छोटी अथवा बड़ी यात्रा का भी प्रसंग बनेगा। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ भी करते नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और बिजनेस करने वाले लोग कुछ नई योजना बनाकर धन कमा सकते हैं।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

मिथुन

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और चुनौतियों भरा रहेगा। आपको घर परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र की भी जिम्मेदारियों की वजह से तनाव हो सकता है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार प्रबल होगा। बढ़ते खर्च भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। वैसे आज कारोबार में आपकी कमाई अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल आज बढिया रहेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आज आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपके साथ कहासुनी कर सकता है। सलाह है कि आप आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

 

 

कर्क

 

कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आप दोस्तों के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे और कहीं घूमने जाने का भी प्लान बनाएंगे। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आज आसानी से मिल जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में भी आज उत्साह बना रहेगा।

 

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

 

 

सिंह

 

आज का दिन आपके सिंह राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज कहीं से आपका रुका या फंसा हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपके प्रभाव में आज वृद्धि होगी और आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें, बड़ों की इजाजत के बिना आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। आज आपको दिल और दिमाग दोनों से सोच-विचार कर ही कुछ योजनाएं बनानी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कन्या

 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास और उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। आप अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेकर भी कुछ नया सीख पाएंगे। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और जल्दबाजी और भावनात्मक रूप से कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। दोस्तों से बात करने से आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आप अपने काम की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। छात्रों को आज पढाई पर पूरा फोकस करना होगा और दोस्तों से मदद भी लेनी होगी।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

 

 

तुला

 

 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदपूर्ण रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कुछ नया और रोमांचक करने का भी मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपको इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में आपका ध्यान किसी दूसरे काम पर नहीं लगेगा और किसी मित्र से आपको निवेश संबंधी प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने घर के नवीनीकरण पर भी आज और खर्च कर सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

 

 

वृश्चिक

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं आपका दिन आज उत्साहपूर्ण रहेगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। दिन आपका आज उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपको कोई सुख संपत्ति मिलने की भी संभावना है। वैसे आपके लिए आज सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आपको अपना काम दूसरों पर नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा आपका काम फंस सकता है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या को लेकर आपको चिंता हो सकती है और आप उनकी मदद करेंगे। यात्रा का प्रसंग भी आज वृश्चिक राशि में बनता दिख रहा है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

धनु

 

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लेकिन आपका पूर्व अनुभव और सहयोगियों का सहयोग आपके काम आएगा। आपके सीनियर्स और अधिकारी आपकी आज मदद कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई सामान्य रहेगी लेकिन आज आपका खर्च बना रहेगा। निवेश संबंधी मामलों में आज उतावलापन दिखाने से बचें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी। संतान के इच्छुक जातकों को आज कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। घऱ के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

 

मकर

 

आज का दिन मकर राशि का जातकों के लिए सामान्य और सुखद रहने वाला है। परिवार में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपकी सलाह और बातों को लोग महत्व देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर आपकी कला चमकेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। बिजनस में आज आपको कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आप अपने बच्चे को कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसे समय पर पूरा करेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि होगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ

 

कुंभ राशि के जातक आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। मन आपका उत्साहित और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप अपने माता-पिता अथवा परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ में भी प्रेमी का साथ सहयोग बना रहेगा। आपके घर आज सुख साधनों का आगमन हो सकता है। लेकिन कुछ खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, जिन पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

 

मीन

 

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक रूप से चिंता और परेशानी को बढाने वाला रह सकता है। संतान पक्ष की सेहत अथवा शिक्षा को लेकर आप चिंतित होंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा नहीं मिलने से भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घर के कुछ जरूरी काम भी आपको निपटाने होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है, जिससे बचने के लिए आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। वैसे आज आप खर्च में कटौती करना चहेंगे। भविष्य के लिए आज निवेश अथवा धन संचय भी कर सकते हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है उन्हें सेहत की अनदेखी करने से बचना चाहिए।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा आराधना करें।

TAGGED: aaj ka rashifal, Today's Horoscope, Todays horoscope news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article JEE Advanced 2024: बड़े बटन के फैन्सी कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी केंद्र में एंट्री..कल होने जा रही जेईई एडवांस्ड परीक्षा, नोट कर लें जरूरी नियम
Next Article Game Zone Fire : राजकोट गेम जोन हादसे में 27 लोग जिंदा जले, मालिक सहित 3 गिरफ्तार, राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख, SIT करेगी घटना की जांच, मुआवजे का ऐलान

Latest News

RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस 
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 15, 2025
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
NATIONAL देश May 15, 2025
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 15, 2025
 अब WhatsApp Status को कर सकेंगे Forward और Reshare, जल्द लॉन्च होगा नया फीचर
 अब WhatsApp Status को कर सकेंगे Forward और Reshare, जल्द लॉन्च होगा नया फीचर
Technology May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?