Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण, न्यायिक, रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण, न्यायिक, रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/05/30 at 9:17 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS :  मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण, न्यायिक, रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन
CG NEWS :  मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण, न्यायिक, रजिस्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए मार्गदर्शन
SHARE

रायपुर। CG NEWS : उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिट, सिविल एवं क्रिमिनल शाखा में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर न्यायिक एवं रजिस्ट्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

- Advertisement -

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में 13 मई से 7 जून तक चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि वादकार, पक्षकार व्यर्थ मुकदमेबाजी से बच सकें। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित करने की प्रणाली विकसित की गई है, ताकि चिन्हांकित लंबित प्रकरणों को सुनवाई के पश्चात निराकृत किया जा सके।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार रिट क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिवीजन, अवमानना प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों का चिन्हांकन कर उन्हें सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। प्रकरणों का भौतिक सत्यापन जिला न्यायालय बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों तथा उच्च न्यायालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी कर रहे हैं। बीते 15 दिनों से चल रहे इस कार्य का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आकस्मिक निरीक्षण किया और इस कार्य में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। निराकृत प्रकरणों के स्केनिंग पश्चात भौतिक सत्यापन कर कार्य भी किया जा रहा है।

- Advertisement -

मुख्य न्यायाधीश ने इसका भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निराकृत प्रकरणों का डिजिटल माध्यम से दीर्घावधि तक संधारण हो सकेगा। औचित्यहीन लंबित प्रकरणों के भौतिक सत्यापन के कार्य का मुख्य न्यायाधीश ने बीते 13 मई को भी आकस्मिक निरीक्षण किया था।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : मुख्य न्यायाधीश सिन्हा, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, मुख्य न्यायाधीश सिन्हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP News : CM मोहन के एक्शन के बाद मंडला के दो नर्सिंग कॉलेज की मान्यता समाप्त, CBI टीम ने की थी जांच, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्यवाही MP News : CM मोहन के एक्शन के बाद मंडला के दो नर्सिंग कॉलेज की मान्यता समाप्त, CBI टीम ने की थी जांच, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्यवाही
Next Article Ananya Pandey Sad After Breakup: ‘मैंने अपनी आत्मा खो दी’, ब्रेकअप के बाद का हाल हुआ बेहाल,वीडियो हुआ वायरल

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Grand News May 17, 2025
Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?