Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ ? जानिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़देश

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ ? जानिए

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/01 at 7:31 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ ? जानिए
Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 : छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ ? जानिए
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 : देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है। आज सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। 2024 का आम चुनाव भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव है  जो कुल 44 दिनों तक चला। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही देश की जनता को इस सवाल का बेसब्री से इंतजार है कि सरकार किसकी बनेगी। वहीं इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में भाजपा को 10 से 11 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 28-29 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Contents
 छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीतलोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का प्रदर्शन7 लोकसभा सीटों पर ये प्रत्याशी रहे आमने-सामनेपहले और दूसरे चरण के चुनाव में ये प्रत्याशी रहे आमने-सामनेछत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटें

एग्जिट पोल में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।  न्यूज 24- टुडेज़ चाणक्य के मुताबित छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11  सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

 छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत

1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह BJP
2.रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय BJP
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले BJP
4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत Congress
5. बिलासपुर सीट से अरुण साव BJP
6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय BJP
7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल BJP
8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी BJP
9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू BJP
10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज Congress
11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी BJP

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।

7 लोकसभा सीटों पर ये प्रत्याशी रहे आमने-सामने

  1. रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
  2. दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू
  3. सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह
  4. रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
  5. बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव
  6. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़ के सामने कांग्रेस के डा.शिवकुमार डहरिया
  7. कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत

पहले और दूसरे चरण के चुनाव में ये प्रत्याशी रहे आमने-सामने

  • बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा
  • राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
  • महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटें

राजनांदगांव लोकसभा सीट- भूपेश बघेल, कांग्रेस
रायपुर लोकसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी
बस्तर लोकसभा सीट- कवासी लखमा, कांग्रेस
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- डा.शिवकुमार डहरिया,  कांग्रेस
कोरबा लोकसभा सीट- सरोज पांडेय , बीजेपी
महासमुंद लोकसभा सीट- ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस

पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ वहीं फेज 2 में 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। तीसरे चरण  3 में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ तो वहीं चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुआ । बात करें फेज 5 की तो इस फेज में 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान  जबकि फेज 6 में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हुआ और अंतिम यानी सांतवे  चरण में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले गये । अब आज के बाद सबकी नजरे परिणाम की तारीख यानी 4 जून 2024 पर टिकी है।
TAGGED: Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lok Sabha Elections 2024 : आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी मतदान Lok Sabha Elections 2024 : आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी मतदान
Next Article भीषण गर्मी, चिल्लाती धूप और पारा 44 के पार, जब गमछा और छाछ ले कर मजदूरो के बीच पहुँचे इम्मू दिलेर भाईजान

Latest News

Gujarat’s Visavadar by-election: गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया को बढ़त, 391 वोटों से आगे
Grand News June 23, 2025
Ludhiana West by-election: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा आगे, 1269 वोटों की बढ़त
Grand News June 23, 2025
Nilambur by-election: नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत को बढ़त, पहले राउंड में 419 वोट से आगे
Grand News June 23, 2025
Health news : डाइजेशन सुधारे, त्वचा निखरे… 2 हफ्तों में Chia का अद्भुत असर”
Grand News Health June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?