Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/03 at 7:20 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
RAIPUR NEWS : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
SHARE

रायपुर। RAIPUR NEWS :  देश के जाने-माने आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। साय ने शॉल भेंट कर आचार्य बालकृष्ण का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित योग, आयुर्वेद, शिक्षा, गौसेवा जैसे विभिन्न विषयों पर सारगर्भित व सार्थक चर्चा की।

- Advertisement -

इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि छत्तीसगढ़ में योग, आयुर्वेद को लेकर असीम संभावनाएं हैं, क्योंकि यह प्रदेश न केवल सघन वन क्षेत्रों से आच्छादित है वरन यहाँ बेहतर वातावरण भी है। यहां गौसेवा के माध्यम से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पतंजलि की जितनी भी क्षमताएं हैं, लोकहित में पतंजलि उसे छत्तीसगढ़ को देने के लिए तैयार है। महतारी वंदन योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए साय सरकार बेहतर काम कर रही है। स्थानीय संसाधनों से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के क्षेत्र में एवं इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पतंजलि उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए तैयार है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बालकृष्ण ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाएं हैं, उसे छत्तीसगढ़ में पंचायत स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए गठित भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के क्षेत्र में भी कार्य किया जा सकता है। इसके लिए पतंजलि छत्तीसगढ़ को सहयोग देने के लिए तैयार है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CM विष्णु देव साय, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, RAIPUR NEWS, प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : महिला बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने दहेज़ प्रताड़ना का लगाया आरोप  CRIME NEWS : महिला बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने दहेज़ प्रताड़ना का लगाया आरोप 
Next Article T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम पर होगी लाखों की बारिश, जानिए कितने करोड़ प्राइस मनी मिलेंगे  T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम पर होगी लाखों की बारिश, जानिए कितने करोड़ प्राइस मनी मिलेंगे 

Latest News

CG NEWS : भाजपा महामंत्री का “ज्ञानहीनता” वाला बयान शिक्षा विरोधी मानसिकता का प्रतीक – NSUI
Grand News May 19, 2025
CG CRIME NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने सगी बहन को 2 साल तक बनाया हवास का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ May 19, 2025
TRANSFER
CG TRANSFER NEWS : एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 53 पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट 
छत्तीसगढ़ दुर्ग May 19, 2025
CG NEWS : करंट लगने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?