Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Loksabha Election Result 2024 : राजनांदगांव लोकसभा सीट में पूर्व CM भूपेश की हार, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, जानिए संतोष पांडे ने क्या कहा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG Loksabha Election Result 2024 : राजनांदगांव लोकसभा सीट में पूर्व CM भूपेश की हार, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, जानिए संतोष पांडे ने क्या कहा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/04 at 11:07 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG Lok Saha Election Result 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट में पूर्व CM भूपेश की हार, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, जानिए संतोष पांडे ने क्या कहा 
CG Lok Saha Election Result 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट में पूर्व CM भूपेश की हार, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, जानिए संतोष पांडे ने क्या कहा 
SHARE

हफीज़ खान, राजनांदगांव। CG Loksabha Election Result 2024 : लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिकस्त देकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे लगभग 45 हजार मतों से विजयी हुए। उनकी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोडे़ और जश्न मनाया। वहीं संतोष पांडे ने अपनी इस जीत का श्रेय यहां के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को देकर उनका आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG Lok Saha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट, यहाँ देखिए कौन कितने वोट से जीते

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राजनांदगांव लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान सांसद संतोष पांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा था। जिससे यह लोकसभा सीट प्रदेश में हाई प्रोफाइल हो गई थी और लगभग 14 लाख 46 हजार 2 सौ 47 मतदाताओं ने यहां अपना सांसद चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद आज 4 जून को इस लोकसभा सीट में डाले गए मतों की गणना शुरू हुई। शुरुआती मतगणना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग 8 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के मुकाबले बढ़त बनाए रहे तो वहीं कुछ देर बाद इस 8 हजार मतों के आंकड़े को पार करते हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे लगातार अपनी बढ़त बने रहे और राजनांदगांव विधानसभा से लगभग 57 हजार मतों की बडी़ लीड लेकर वह कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से आगे रहे। मतगणना के अंतिम दौर में लगभग 45000 मतों से निर्णायक बढ़त मिलने पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

- Advertisement -

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े वहीं कार्यकर्ताओं का आभार जताने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा में से पांच विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त ली है, यह कार्यकर्ताओं का परिश्रम और पराक्रम है।

- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपनी इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और यहां के मतदाताओं का आभार जताया है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी इस जीत को कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को ईव्हीएम के माध्यम से 7 लाख 11 हजार 4 सौ 39 मत प्राप्त हुए है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 78 मत मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44 हजार 3 सौ 61 से अधिक मतों से पराजित करते हुए अपनी जीत दर्ज की। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिकायत देकर दोबारा राजनांदगांव लोकसभा से निर्वाचित होने वाले सांसद संतोष पांडे कि इस जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी में हर्ष का माहौल है।

CG Lok Saha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट, यहाँ देखिए कौन कितने वोट से जीते

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG loksabha Election Result 2024, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रैंड न्यूज़, संतोष पांडे ने
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Lok Saha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर कब्ज़ा जमाया, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट, यहाँ देखिए कौन कितने वोट से जीते CG Loksabha Result 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट, यहाँ देखिए कौन कितने वोट से जीते
Next Article Lok Sabha Election Results 2024: मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं..NDA की सरकार बननी तय, PM नरेंद्र मोदी ने कहा-'विरोधी एकजुट होकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितना BJP अकेले जीती है' Lok Sabha Election Results 2024: मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं..NDA की सरकार बननी तय, PM नरेंद्र मोदी ने कहा-‘विरोधी एकजुट होकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितना BJP अकेले जीती है’

Latest News

CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?