Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : गुजरात के बाद इंदौर में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, दस लाख वोट से आगे चल रहे है शंकर लालवानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशमध्य प्रदेश

LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : गुजरात के बाद इंदौर में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, दस लाख वोट से आगे चल रहे है शंकर लालवानी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/04 at 2:12 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : गुजरात के बाद इंदौर में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, दस लाख वोट से आगे चल रहे है शंकर लालवानी
LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : गुजरात के बाद इंदौर में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, दस लाख वोट से आगे चल रहे है शंकर लालवानी
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : लोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर के वर्तमान सांसद और भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी Shankar Lalwani दस लाख 38 हजार 618 वोट से आगे चल रहे हैं। वे देश की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी जीत गुजरात के नाम दर्ज थी। यहां 2019 में भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे।

- Advertisement -
Ad image
इंजीनियरिंग के बाद राजनीति में गए
शंकर लालवानी को उनके मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाना जाता है। वे विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और भाजपा के अधिकांश वरिष्ठ नेता उन्हें पसंद करते हैं। वे भाजपा की गुटबाजी से भी दूरी बनाकर रखते हैं। शंकर लालवानी का जन्म 16 अक्टूबर 1961 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता जमनादास लालवानी अखंड भारत के विभाजन से पहले इंदौर आए थे। जमनादास लालवानी इंदौर आकर भी आरएसएस में सक्रिय थे। वे जनसंघ पार्टी में थे और सामाजिक कामों में सक्रिय रहते थे। वे कई वर्षों तक मध्य प्रदेश में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। शंकर लालवानी की माताजी गोरी देवी लालवानी एक गृहिणी थीं। शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की, फिर मुंबई से बी-टेक की पढ़ाई की फिर इंदौर आकर व्यापार और कंसल्टेंसी में लग गए।

पार्षद से की शुरुआत
1994 से 1999 तक वे इंदौर नगर निगम में पार्षद रहे। इसके बाद 1999 से 2004 तक वे 5 वर्ष तक इंदौर नगर निगम के सभापति पद पर रहे। 2013 में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए। 2019 में जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया तो भारतीय जनता पार्टी करीब 5 लाख 47 हजार वोटों के ऐतिहासिक अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से जीत हासिल की। सांसद बनने के बाद, वह लोकसभा में आवास और शहरी मामलों की स्थायी समिति, सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति, सहकारिता विभाग सलाहकार समिति, उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण परामर्श समिति एवं एमएसएमई नेशनल बोर्ड के भी सदस्य हैं।

सिंधी राज्य की मांग से मुकरे
सांसद बनने के बाद शंकर लालवानी ने लोकसभा में सिंधी भाषा में अपनी बात रखते हुए सिंधी कला बोर्ड, सिंधी टीवी चैनल और अलग सिंधी प्रदेश की मांग पर सरकार को विचार करने के लिए कहा था। उनकी इस मांग के बाद देश में बड़ा बवाल मचा था। बाद में उन्होंने कहा कि मैंने उसी दिन स्पष्ट कर दिया था और बताया था कि मैंने कभी अलग सिंधी राज्य की मांग नहीं की। उसी दिन मैंने खंडन भी कर दिया था। उनकी इस मांग पर उन्हीं के समाज के लोग नाराज हो गए थे।

TAGGED: Loksabha Election, LOKSABHA ELECTION RESULT 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजपा कार्यालय में जश्न की तैय्यारी विधायक रोहित साहू सहित कई दिग्गज पहुँचे मुख्यालय
Next Article CG loksabha Election Result live 2024 : रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल रचेंगे इतिहास, दो लाख सैतीस  वोट से निकले आगे... राजनांदगांव में संतोष पांडे ने पूर्व CM भूपेश को पछाड़ा, कोरबा में कांग्रेस के ज्योत्सना महंत 8800 वोट से आगे CG loksabha Election Result live 2024 : रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल रचेंगे इतिहास, 2 लाख 65 हजार वोट से निकले आगे… राजनांदगांव में संतोष पांडे ने पूर्व CM भूपेश को पछाड़ा, कोरबा में कांग्रेस के ज्योत्सना महंत 8800 वोट से आगे

Latest News

Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Cricket खेल मनोरंजन June 8, 2025
 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?