Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/05 at 5:58 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सुनिश्चित कराने उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, आदेश जारी 
CG NEWS : निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सुनिश्चित कराने उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, आदेश जारी 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा।

- Advertisement -

भाजपानीत राजग की नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए जनादेश मिला है। यह जनादेश देश की जनता के श्री मोदी पर अटूट भरोसे की मुखर अभिव्यक्ति है और श्री मोदी को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है जिन्होंने 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया है, आम लोगों के सपनों को साकार किया है, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को धरातल पर साकार किया है, देश को आंतरिक और बाह्य के रूप से सुरक्षित किया है, दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है, देश को भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन दिया है। श्री साव ने कहा कि इन सबके कारण भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह जीत हुई है। भाजपानीत राजग की केंद्र में सत्ता सम्हालने जा रही नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी।

साव का भूपेश से सवाल : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में शर्मनाक हार और दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है?

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस के तमाम फरेब, दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। इससे यह साफ है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर अब कतई भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने सारे बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारा था और वह सभी-के-सभी चुनाव हारे। श्री साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गजों की शर्मनाक हार हुई है। अपने गृह लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के रहते 4.38 लाख वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, राजनांदगाँव में वह खुद हार गए हैं। उनके सभी नजदीकी मंत्री, जिन्हें बघेल ने टिकट दिलाई थी, वह सब भी हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी किसकी है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब बघेल को देना चाहिए।

अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान करेगी

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पड़ौसी प्रदेश ओड़िशा में भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ओड़िशा की 21 में से 19 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों के साथ ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ओड़िशा गए थे। वहाँ के कार्यकर्ताओं की मदद करने गए थे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बड़ा असर ओड़िशा के चुनाव में देखने को मिला है। अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान कर भाजपा के प्रति व्यक्त इस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी, यह असंदिग्ध है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जान देने की कोशिश; युवती ने महानदी में छलांग लगाई छलांग, आई गंभीर चोट CG BREAKING : जान देने की कोशिश; में युवती ने सूखी नदी में लगाई छलांग, आई गंभीर चोट
Next Article CG NEWS : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी  CG NEWS : झाड़ियों में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी 

Latest News

Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से तीर्थयात्री हुए रवाना
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?