Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Election 2024 : मोदी की गारंटी के बाद भी कैसे हारे Modi कैबिनेट के ये 15 मंत्री, लिस्ट में स्मृति ईरानी समेत कई बड़े दिग्गजों के नाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराजनीति

Lok Sabha Election 2024 : मोदी की गारंटी के बाद भी कैसे हारे Modi कैबिनेट के ये 15 मंत्री, लिस्ट में स्मृति ईरानी समेत कई बड़े दिग्गजों के नाम 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/05 at 4:00 PM
Jagesh Sahu
Share
6 Min Read
Lok Sabha Election 2024 : मोदी की गारंटी के बाद भी कैसे हारे Modi कैबिनेट के ये 15 मंत्री, लिस्ट में स्मृति ईरानी समेत कई बड़े दिग्गजों के नाम 
Lok Sabha Election 2024 : मोदी की गारंटी के बाद भी कैसे हारे Modi कैबिनेट के ये 15 मंत्री, लिस्ट में स्मृति ईरानी समेत कई बड़े दिग्गजों के नाम 
SHARE

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं. इस बार एनडीए गठबंधन 400 पार की उम्मीद लगाए बैठा था लेकिन यह आंकड़ा 300 पार भी नहीं हो सका। पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल 15 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।

- Advertisement -

बता दें कि पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल रहीं स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव हार गई हैं। 2019 में राहुल गांधी को हराकर सांसद बनने वाली स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने 167196 वोटों से हराया है। किशोरी लाल ने 539228 वोट हासिल किए। वहीं, स्मृति ईरानी 372032 वोट ही हासिल कर सकीं। किशोरी लाल ने 54.99 फीसदी वोट हासिल किए और सांसद चुने गए। वहीं, स्मृति ईरानी 37.94 फीसदी वोट ही हासिल कर सकीं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से हार का सामना कर पड़ा। केंद्रीय मंत्री राजीव 16,077 वोटों से लोकसभा चुनाव हार गए।

- Advertisement -

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी लोकसभा चुनाव हार गए है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीद राम बेनीवाल (7,04,676 कुल वोट) 1,18,176 वोट से जीते है।

- Advertisement -

बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी लोकसभा चुनाव हार गए हैं। अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा ने पटकनी दी है। अजय 34,329 वोटों से हार गए।

शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार भी हार गए है। सुभाष को पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवरा बनाया था। सुभाष इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हार गए।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। अर्जुन को झारखंड की खूंटी सीट से कांग्रेस के काली चरण मुंडा से 1,49,675 हार गए।

तमिलनाडु के नीलगिरी सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से हार मिली है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के राजा को 4,73,212 वोट मिले है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के डॉ मुरुगन एल को 2,32,627 वोट मिले है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया को 7,88,375 और बीजेपी के निसिथ प्रमाणिक को 7,49,125 वोट मिले है।

यूपी वेस्ट में मुजफ्फरनगर लोकसभा में बीजेपी के संजीव बालियान हार गए हैं। बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,672 से अधिक मतों से हार मिली। समाजवादी पार्टी हरेंद्र सिंह मलिक को 4,70,721 और बीजेपी के संजीव कुमार 4,46,049 वोट मिले है।

केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा भी लोकसभा चुनाव हो गए है। भगवंत को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने 1,28,875 मतों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सागर को 6,66,317 और बीजेपी के भगवंत को 5,37,442 मिले।

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर भी हार गए। कौशल को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से 70,292 वोट से हार गए। आर.के. चौधरी को कुल 6,67,869 और कौशल को कुल 5,97,577 मत मिले है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा उम्मीदवार से बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली. उन्हें 21,565 वोटों से शिकस्त मिली। समाजवादी पार्टी के बीरेंद्र सिंह को कुल 4,74,476 और डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के खाते में कुल 4,52,911 वोट आए है।

महाराष्ट्र के भिवंडी में पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने 66,121 वोट से हराया। सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को कुल 4,99,464 और कपिल मोरेश्वर पाटिल को कुल 4,33,343 वोट मिले है।

जालना में बीजेपी नेता और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने 109,958 वोटों के अंतर से हराया। कल्याण वैजीनाथराव काले को कुल 6,07,897 और दानवे रावसाहेब दादाराव को कूल 4,97,939 वोट मिले है।

डिंडोरी सीट से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार भी चुनाव हार गए हैं। पवार को एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने 1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की। डॉ. भारती प्रवीण पवार को कुल 4,64,140 और भास्कर मुरलीधर भागरे को कुल 5,77,339 वोट मिले है।

TAGGED: # latest news, 2024 lok sabha election, BIG NEWS, Breaking News, election 2024, election result 2024 news, election result 2024 today, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, lok sabha election, Lok Sabha Election 2024 :, Lok Sabha Election 2024 Live:, lok sabha election 2024 result, Lok Sabha Election Result 2024 :, lok sabha election result 2024 live, Lok Sabha Election Result:, lok sabha election results, Lok Sabha Election Results 2024, lok sabha election results 2024 live, Lok Sabha Elections 2024, lok sabha elections 2024 live updates, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : ग्रैंड न्यूज़ में एक क्लिक पर जानिए लोकसभा चुनाव में कौन हुआ पास और कौन हुआ फेल CG : ग्रैंड न्यूज़ में एक क्लिक पर जानिए लोकसभा चुनाव में कौन हुआ पास और कौन हुआ फेल
Next Article English BIG NEWS : दिल्ली के नेत्र अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर... BIG NEWS : दिल्ली के नेत्र अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर…

Latest News

BIG NEWS : जंग के बीच सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक, रिहा करने की कर रहे मांग, पीएम शरीफ पर लगाया गलत फैसले लेकर जनता की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप
Breaking News NATIONAL देश विदेश May 9, 2025
BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?