Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Election Results 2024 : ओडिशा में बृजमोहन की रणनीति से पटनायक को मिली पटखनी, कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने दी शिकस्त 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Lok Sabha Election Results 2024 : ओडिशा में बृजमोहन की रणनीति से पटनायक को मिली पटखनी, कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने दी शिकस्त 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/05 at 8:20 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Lok Sabha Election Results 2024 : ओडिशा में बृजमोहन की रणनीति से पटनायक को मिली पटखनी, कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने दी शिकस्त 
Lok Sabha Election Results 2024 : ओडिशा में बृजमोहन की रणनीति से पटनायक को मिली पटखनी, कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने दी शिकस्त 
SHARE

रायपुर/ओडिशा। Lok Sabha Election Results 2024 : रायपुर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बृजमोहन अग्रवाल भले ही करीब 35 सालों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हो। लेकिन इस बार के चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

अपने कुशल प्रबंधन और दूर दृष्टि के दम पर बृजमोहन अग्रवाल ओडिशा में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे जिसके चलते 25 सालों से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक को मुंह की खानी पड़ी न केवल ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया बल्कि कांटाबांजी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भाजपा के आम कार्यकर्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

यहां बृजमोहन अग्रवाल ने करीब एक सप्ताह में कई रोड शो और दर्जनों बैठक ली थी। जिसके बाद से कांटाबांजी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा था। कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने नवीन पटनायक को 16344 मतों से हराया। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने तितलागढ़ विधानसभा के लिए नवीन जैन, संबलपुर से जयनारायण मिश्र, चिल्का से पृथ्वीराज हरिचंदन और अंगुल से प्रताप चंद्र प्रधान के लिए प्रचार किया था। जहां भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने बोलंगीर लोकसभा से संगीता कुमारी सिंहदेव, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और कटक लोकसभा से भतृहरि महताब के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे थे। जहां से भाजपा ने जीत हासिल की है।
ओडिशा में भाजपा की सफलता पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, ओडिशा की जनता पटनायक और पांडियन से त्रस्त हो गई थी। वहां की जनता ने भाजपा की नीति और मोदी जी पर विश्वास जताया।ओडिशा के भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि, वहां पटनायक सरकार के 25 सालों का तिलिस्म टूट गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि उचित प्रबंधन, कठिन परिश्रम और जमीनी स्तर पर योजनाओं का कार्यान्वयन किसी भी चुनाव को जीतने का मूल मंत्र है जिसपर काम करते हुए ओडिशा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय और ओडिशा भाजपा नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया जिसके लिए वो सभी का आभार व्यक्त करते हैं। ओडिशा में भाजपा की जीत पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बृजमोहन अग्रवाल आभार व्यक्त किया है।

TAGGED: Lok Sabha Election Results 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वृद्धाश्रम में बेटा बनकर पहुँचे कलेक्टर तो बुजुर्गों ने लुटाया प्यार, कहा इनसे मिले स्नेह से बहुत ही गौरवान्वित हूँ
Next Article INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक शुरू, चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर चर्चा

Latest News

CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?