Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Guru Khushwant Saheb : लोकसभा चुनाव में MLA गुरु खुशवंत साहेब का जलवा.., जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Guru Khushwant Saheb : लोकसभा चुनाव में MLA गुरु खुशवंत साहेब का जलवा.., जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/06 at 9:39 PM
Jagesh Sahu
Share
6 Min Read
Guru Khushwant Saheb : लोकसभा चुनाव में MLA गुरु खुशवंत साहेब का जलवा.., जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..
Guru Khushwant Saheb : लोकसभा चुनाव में MLA गुरु खुशवंत साहेब का जलवा.., जिन क्षेत्रों पर किया जनसंपर्क वहां के प्रत्याशी जीते..
SHARE
  • जांजगीर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
  • गुरु खुशवंत साहेब जी ने छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा में भी किया था भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार
  • “लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार: गुरु खुशवंत साहेब”

आरंग। Guru Khushwant Saheb : लोकसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है,जिसकी बदौलत लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों में से 10 पर कब्जा जमाया है।वही रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी ने रिकार्ड मतों के जीत हासिल कर भारी मतों से जितने वालो में देश के टॉप 10 सांसदों में जगह भी बनाई है। भाजपा पार्टी के इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस बार आरंग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब को लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के साथ – साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली थी।आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और उनके द्वारा जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया गया वहां से सभी भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा के अलावा राजनांदगांव,दुर्ग,महासमुंद, जांजगीर में लगातार पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क किया,इन सभी जगहों में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के बड़े चेहरों को मात दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

जांजगीर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जहां भाजपा ने महिला प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को मैदान पर उतारा वही कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को टिकट दी थी। जांजगीर लोकसभा पर गुरु श्री खुशवंत साहेब जी की तगड़ी पकड़ थी,उन्होंने वहां लगातार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया साथ ही पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी को विधानसभा चुनाव में हारने वाले आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपना गुरुमंत्र भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को दिया। इसी का नतीजा रहा कि जांजगीर लोकसभा की सभी 08 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.शिवकुमार डहरिया को हार का मुंह देखना पड़ा।

इसी तरह उन्होंने पड़ोसी राज्य ओडिशा में जाकर कालाहांडी लोकसभा में मालविका केशरी देव और बालंगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महारानी संगीता कुमारी सिंहदेव जी के पक्ष में लगातार जनसंपर्क किया।यहां भाजपा के दोनो प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।वही ओडिशा के लोइसिंघा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुकेश महालिंग जी के लिए जनता के बीच जाकर उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया और जीत हासिल हुई।आपको बता दे कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है।

लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क कर अपना जलवा बिखेरने वाले आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।देश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है इसके लिए देश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को देश की जनता ने नकार दिया है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस इस हार के बाद भी खुश है, कांग्रेस को ये नही पता कि पूरे इंडी गठबंधन ने जितनी सीटे जीती है उससे अधिक सीटे अकेली भाजपा पार्टी ने जीती है।

छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस को दूसरा कोई चेहरा नही मिला,जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डुबोई थी उन नेताओं को लोकसभा में उतार दिया,जिसका नतीजा सबके सामने है। जिस कांग्रेस ने 05 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा,छत्तीसगढ़ की जनता के हक का पैसा गांधी परिवार को खुश करने में लगाया। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

आरंग विधायक खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि भाजपा संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली थी,उसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया और जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार के बारे में जानकारी दी साथ ही आम जनता के द्वारा जो सुझाव मिलते गए उन्हें पार्टी संगठन में रखता गया। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का इस जीत में बड़ा योगदान है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत ने लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए आरंग विधानसभा के साथ -साथ प्रदेश और देश की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, Guru Khushwant Saheb, Latest News In CG, MLA गुरु खुशवंत साहेब, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Hamare Baarah Controversy:एक्टर अन्नू कपूर को तगड़ा झटका, मुसीबत में फंस गई ‘हमारे बारह’, रिलीज से 48 घंटे पहले कोर्ट ने लगाई रोक
Next Article Panchayat Season 4: तीसरे सीजन को लोगों का मिला काफी प्यार, अब चुनाव, सचिव जी की लवस्टोरी और सांसद की एंट्री, पंचायत सीजन- 4 में आएंगे ये जबरदस्त ट्विस्ट

Latest News

Mahasamund: चुनाव के 3 माह बाद भी सरपंच को नहीं मिला पदभार, जानिए आखिर क्या है वजह…
Grand News May 23, 2025
CG News : निर्माणधीन कार्य पर रोक लगाने गए तहसीलदार और सरपंच के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, सुशासन शिविर में लगाई न्याय की गुहार, पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Cricket खेल May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?