Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: महिलाओं के खाते में आ रही खुशियां, महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण की राह मजबूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: महिलाओं के खाते में आ रही खुशियां, महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण की राह मजबूत

Aarti Beniya
Last updated: 2024/06/07 at 2:06 PM
Aarti Beniya
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर | CG NEWS: प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।

- Advertisement -

डाकघरों में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आरडी शुरू किये हैं और प्रदेश के हर डाकघर में महिलाओं की लंबी लाइनें नजर आती हैं। महिलाएं न केवल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इसे बचा रही हैं अपितु परोक्ष रूप से राष्ट्र के सकल घरेलू बचत में भी अपना योगदान दे रही हैं। सकल घरेलू बचत का प्रतिशत जितना मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रवाह के दृष्टिकोण से भी यह अच्छा होगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में म्यूच्युअल फंड के माध्यम से एसआईपी का ट्रेंड भी है। महिलाएं शेयर बाजार का लाभ उठाना चाहती हैं और इसके लिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से इसमें प्रवेश कर रही हैं। अभी तक का ट्रेंड रहा है कि दीर्घावधि के लिए एसआईपी रिटर्न के मामले में काफी उपयोगी रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दूसरा ट्रेंड शिक्षा में निवेश को लेकर है, जिन महिलाओं के बच्चे प्री ग्रेज्युएट एवं ग्रेज्युएट स्तर पर दी जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए वे महतारी वंदन योजना के माध्यम से अर्जित की गई राशि का निवेश कर रही हैं। इसके माध्यम से वे कोचिंग आदि का मासिक खर्च उठा रही हैं और किताबों आदि की व्यवस्था अपने बच्चों के लिए कर रही हैं।

- Advertisement -

महतारी वंदन योजना की राशि को खर्च करने का एक तीसरा तरीका भी महिलाओं ने निकाला है। वे उद्यमशीलता के रास्ते पर बढ़ी हैं। उद्यमशीलता के लिए जरूरी सिलाई मशीन जैसे उपकरण ईएमआई में खरीद रही हैं और हर महीने राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि बीते एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को देखा है। वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से वायदा किया था कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए की राशि हर महीने महिलाओं के खाते में अंतरित कराएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कमान सम्हालते ही बहुत जल्दी यह योजना लागू कर दी और महिलाओं ने कहा कि हमारे खाते में हर महीने यह राशि आ रही है।

- Advertisement -

साय सरकार हर महीने प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में एक हजार रुपए के रूप में खुशियां भेज रही हैं और महिलाएं इनसे खुशियां खरीद रही हैं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को मजबूत करने, उनके जीवन में उत्साह भरने में यह योजना बहुत अहम साबित हो रही है।

TAGGED: 7 march को मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, CG loksabha Election Result 2024, cgelection results 2024, election 2024, lok sabha election, Lok Sabha Election 2024 :, lok sabha election 2024 exit poll, Lok Sabha Election 2024 Live:, lok sabha election exit poll 2024 live, lok sabha election exit poll 2024 results, lok sabha election exit poll result 2024, lok sabha election results, Lok Sabha Elections 2024, lok sabha exit poll results 2024 live, loksabha election 2024, mp loksabha election result 2024, आज आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, इस दिन मिलेगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, कालि आही महतारी वंदन योजना के दूसर किस्त, खाते में नहीं आया 'महतारी वंदन योजना' का पैसा, महतारी वंदन योजना, महतारी वंदन योजना की तारीख आगे बढ़ी, महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी, महतारी वंदन योजना की बढ़ी तारीख.., महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान, महतारी वंदन योजना के लिए 70, महतारी वंदन योजना पर महाभारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Modi Again: संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी 2029 में भी भाजपा की जीत का टारगेट, इन नेताओं की खूब की तारीफ
Next Article BIG BREAKING: एक महीने पहले हुई थी युवक की शादी, पत्नि से परेशान पति ने लगाया फांसी BIG BREAKING: एक महीने पहले हुई थी युवक की शादी, पत्नि से परेशान पति ने लगाया फांसी

Latest News

BIG NEWS : जंग के बीच सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक, रिहा करने की कर रहे मांग, पीएम शरीफ पर लगाया गलत फैसले लेकर जनता की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप
Breaking News NATIONAL देश विदेश May 9, 2025
BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?