Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन पर भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन, बाटें कैलेण्डर और लड्डू 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन पर भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन, बाटें कैलेण्डर और लड्डू 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/09 at 10:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन पर भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन, बाटें कैलेण्डर और लड्डू 
CG NEWS : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन पर भाजपा और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन, बाटें कैलेण्डर और लड्डू 
SHARE

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG NEWS : प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आज न्यू खुर्सीपार में सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां श्रीराम जन्मोत्सव समिति खुर्सीपार के ध्वजवाहकों का सम्मान किया गया, साथ ही खुर्सीपारवासियों को कैलेण्डर एवं लड्डू का वितरण किया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-09-at-8.50.53-PM.mp4

प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जन्मदिन छत्तीसगढ़ सदन दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नवनिर्वाचित सांसदों, मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। भिलाई में मौजूद नहीं होने के कारण प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने वीडियो मैसेज के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आभार जताया। गौरतलब हो कि प्रेम प्रकाश पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने दिल्ली प्रवास पर है। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर आज कार्यकर्ताओं द्वारा खुर्सीपार में सम्मान-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेम प्रकाश पाण्डेय की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नि और पुत्र मनीष पाण्डेय कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीरामनवमी कार्यक्रम में शामिल होने वाले ध्वजवाहकों का सम्मान किया गया एवं कैलेण्डर तथा लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आज मैं दिल्ली से अपने सभी कार्यकर्ताओं, परिजनों, मित्रगण एवं भिलाईवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। वहीं इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि आज इस आयोजन में भिलाईवासियों ने हमें जो स्नेह और आशीष दिया है वह भाव विभोर करने वाला है। मेरे पिता आज यहां भले मौजूद नहीं हैं लेकिन उनका मन यहीं है। ये खुर्सीपार हमारा परिवार है, हम हमेशा यहां आपके बीच रहे हैं। भिलाईवासियों ने हमेशा ही मेरे पिता को पूर्ण रूप से साथ दिया है और यही साथ भिलाई के विकास की नींव बनी। आज भिलाई में आईआईटी, दुर्ग विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान सहित अधोसंरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है, यह सब आपके सहयोग के बिना संभव नहीं था। आपके स्नेह के लिए आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-09-at-8.51.06-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-09-at-8.51.00-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-09-at-8.51.27-PM.mp4
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई...सीएम साय ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं  Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई…सीएम साय ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं 
Next Article RAIPUR : गजराजबान्ध को बचाने के लिए निरंतर प्रयाश कर रही ग्रीन आर्मी, रायपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण RAIPUR : गजराजबान्ध को बचाने के लिए निरंतर प्रयाश कर रही ग्रीन आर्मी, रायपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?