Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : बलौदाबाजार की घटना पर सतनामी समाज आहत: मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, कहा-  शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

 CG NEWS : बलौदाबाजार की घटना पर सतनामी समाज आहत: मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, कहा-  शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/11 at 10:47 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
 CG NEWS : बलौदाबाजार की घटना पर सतनामी समाज आहत: मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, कहा-  शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
 CG NEWS : बलौदाबाजार की घटना पर सतनामी समाज आहत: मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, कहा-  शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े।

इन्हें भी पढ़ें : CG BIG BREAKING : मंत्री दयालदास बघेल ने कांग्रेस को बताया बलौदाबाजार हिंसा का जिम्मेदार, कहा – हार से हताश होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया, इन नेताओं का लिया नाम 

- Advertisement -
Ad image

सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वे असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि सतनामी समाज के राज्यभर से आए प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी है। बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा जैतखाम का अपमान किया गया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में इस घटना का होना अत्यंत निंदनीय है।

मुख्यमंत्री साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए हैं। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि भ्रम की स्थिति न निर्मित हो और शांति स्थापित करने की दिशा में सब साथ मिलकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी निर्दाेष को सजा नहीं होगी। आप सभी ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आयोजन किया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से यह घटना घटी।

चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पवित्र अमरगुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना के संबंध में शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी।

इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि हमारा समाज परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का अनुयायी है। हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग है। हम मनखे-मनखे एक समान को मानते हैं। बलौदाबाजार जिले की इस घटना ने हम सभी को आहत किया है। हम सब चाहते हैं कि समाज में शांति स्थापित हो और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए शासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के उत्सुक है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सतनामी समाज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर का बड़ा आरोप, कहा- 4 केंद्रों में EVM बदली गई, कलेक्टर भी लगाए आरोप, की जांच की मांग CG BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर का बड़ा आरोप, कहा- 4 केंद्रों में EVM बदली गई, कलेक्टर भी लगाए आरोप, की जांच की मांग
Next Article CG BREAKING : CG BIG BREAKING : उग्र प्रदर्शन और हिंसा की घटना के बाद हटाए गए बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी, IAS दीपक सोनी और IPS विजय अग्रवाल नियुक्त, देखें आदेश

Latest News

CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?