Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Damini – Meghdoot App : दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Damini – Meghdoot App : दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/11 at 1:24 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Meghdoot App : दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट
Meghdoot App : दामिनी और मेघदूत से बचेगी लोगों की जान, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आकाशीय बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। Damini – Meghdoot App :  किसानों और ग्रामीणों के दो सच्चे साथी अब हमेशा उनके साथ रहेंगे। एक उन्हें मौसम संबंधी जानकारी से लैस करेगा, तो दूसरा आकाशीय बिजली की कहर से बचाएगा। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का काम-काज शुरू हो जाता है। किसान भाई मौसम संबंधी सटीक जानकारी के लिए मेघदूत और आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि से बचाव के लिए दामिनी एप्प का सहारा ले सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इन दोनों एप्प को लॉन्च किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्राइड मोबाईल पर डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को राजस्व विभाग और अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से इन दोनों ही एप्प का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

खेती-किसानी के सीजन में किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी आवश्यक होती है, इससे खेती-किसानी का काम-काज व्यवस्थित और सुचारू ढंग से करने में मदद मिलती है। मेघदूत एप्प के माध्यम से किसान भाई मौसम पूर्वानुमान जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

मानसून के दौरान ही आकाशीय बिजली की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, इसके कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचनाएं प्राप्त होती है। इन घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सचेत करने के लिए दामिनी एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के माध्यम से 20 से 31 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान मिल जाएगा। इससे पशुहानि और जनहानि को रोकने में मदद मिलेगी।

ऐसे बनती है आकाशीय बिजली

जब ठंडी हवा संघनित होकर बादल बनती है तब इन बादलों के अंदर गर्म हवा की गति और नीचे ठंडी हवा के होने से बादलों में धनावेश (पॉजिटिव चार्ज) ऊपर की ओर एवं ऋणावेश (निगेटिव चार्ज) नीचे की ओर होता है। बादलों में इन विपरीत आवेशों की आपसी क्रिया से विद्युत आवेश उत्पन्न होता है। इस प्रकार आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है। फिर धरती पर पहुंचने पर आकाशीय बिजली बेहतर चालक को तलाशती हैं, जिससे वह गुजर सके। इसके लिए धातु और पेड़ उपयुक्त होते हैं। बिजली अक्सर इन्हीं माध्यमों से पृथ्वी में जाने का रास्ता चुनती है। इसलिए बरसात के दिनों में लोग बिजली के खंभों, पेड़ों और धातुओं से दूर रहना चाहिए तथा बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। जितना हो सके आकाशीय बिजली की स्थिति में मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाए।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Meghdoot App, Meghdoot app to be upgraded for precise weather forecast, Meghdoot on the App Store, कैसे बनती है आकाशीय बिजली, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Balodabazar violence Balodabazar violence: प्रदेश का सबसे सुंदर कलेक्टर आफिस जलकर खाक
Next Article CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की भी ज्यादा से ज्यादा मदद कर पायेंगे ’गरीबों के मसीहा’, सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने प्रदेश में आधिकारिक तौर पर शुरू किया काम CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की भी ज्यादा से ज्यादा मदद कर पायेंगे ’गरीबों के मसीहा’, सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने प्रदेश में आधिकारिक तौर पर शुरू किया काम

Latest News

CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी, बिजली गिरने की संभावना 
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 5, 2025
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?