Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पति की मौत के बाद नौकरी मिलते ही बच्चों को छोड़कर भाग गई मां, अब परिजनों ने कलेक्टर और विधायक से की नियुक्ति निरस्त की मांग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : पति की मौत के बाद नौकरी मिलते ही बच्चों को छोड़कर भाग गई मां, अब परिजनों ने कलेक्टर और विधायक से की नियुक्ति निरस्त की मांग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/12 at 1:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : पति की मौत के बाद नौकरी मिलते ही बच्चों को छोड़कर भाग गई मां, अब परिजनों ने कलेक्टर और विधायक से की नियुक्ति निरस्त की मांग 
CG NEWS : पति की मौत के बाद नौकरी मिलते ही बच्चों को छोड़कर भाग गई मां, अब परिजनों ने कलेक्टर और विधायक से की नियुक्ति निरस्त की मांग 
SHARE

 

केशकाल। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के केशकाल से अनोखा मामला सामने आ रहा है, नक्सली हिंसा में पति की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे दो साल के एक लड़के और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया था। परिवार ने जैसे-तैसे महिला को सहारा दिया और उसकी अनुकंपा नियुक्ति के लिए दौड़भाग की। मगर, अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद महिला अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

- Advertisement -
Ad image

अब बच्चों का पालन कर रहे स्वजनों ने कलेक्टर और विधायक से मांग की है कि महिला की अनुकंपा नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए। इसके साथ ही मृतक के बच्चों के भविष्य को देखते हुए पढ़ाई के लिए आवासीय व्यवस्था वाले स्कूल-आश्रम में उनका दाखिला कराया जाए।

बताते चलें कि केशकाल ब्लाक व धनौरा तहसील के ग्राम पड्डे के मन्नूराम नाग की नक्सलियों ने 27 जून 2010 में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। मन्नूराम नाग की हत्या के समय बड़ा पुत्र प्रज्जवल नाग मात्र दो साल का था और दूसरा बेटा आसू नाग अपने मां के गर्भ में ही था।

अब बड़े पुत्र प्रज्जवल नाग की उम्र 15 वर्ष हो चुकी है और वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। आसू नाग 13 वर्ष का हो चुका है और वह 8वीं कक्षा में है। वहीं, इन बच्चों को बेसहारा छोड़कर मां अपने प्रेमी के साथ चली गई है। हालात यह है कि इन बच्चों को खाने के लिए एक दाना भी नहीं है और वे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं।

विधायक करवाएंगे पढ़ाई की व्यवस्था 

बच्चों को लेकर पालक केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के घर दस्तक देकर फरियाद करने पहुंच थे। विधायक नीलकंठ ने बच्चों की पढ़ाई का व्यवस्था कराने का दिलासा दिया और तुरंत इसको लेकर पहल शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे दिन पालक बच्चों को लेकर कोंडागांव के कलेक्टर दुदावत से मिले।

 

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Baloda Bazar Violence: बलौदा बाजार हिंसा के पीछे कांग्रेसियों का हाथ, भाजपा ने विपक्ष पर लगाया भीड़ को भड़काने का आरोप Baloda Bazar Violence: बलौदा बाजार हिंसा के पीछे कांग्रेसियों का हाथ, भाजपा ने विपक्ष पर लगाया भीड़ को भड़काने का आरोप
Next Article CG VIDEO : नशे में धुत्त युवक-युवतियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा…हाथों में बीयर की बोतल लेकर किया हंगामा CG VIDEO : नशे में धुत्त युवक-युवतियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा…हाथों में बीयर की बोतल लेकर किया हंगामा

Latest News

CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?