Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले – गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले – गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/13 at 7:44 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले - गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है 
CG NEWS : नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन संपन्न, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले - गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है 
SHARE
रायपुर। CG NEWS : गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन रहा है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित हैं। गुरुकुल परंपरा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदाय करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षा देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महादेव घाट रोड स्थित मोतीपुर अमलीडीह में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल रायपुर छत्तीसगढ़ के नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही। श्री अग्रवाल ने नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन कर परिसर में वृक्षारोपण किया।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमे शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने की आवश्यकता है। जिसमें गुरुकुल परंपरा अहम भूमिका निभायेगी। भारत की गुरुकुल प्रणाली शिक्षा और संस्कृति का एक अनूठा संगम रहा हैं। जिसके कारण विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। गुरुकुल परंपरा से ही संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, समाजिक जागरुकता, मौलिक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास जैसे अमूल्य गुणों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में दे सकते हैं।
शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि भारत की इस दिव्य विरासत जीवित रखने के लिए यहां गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। उन्होंने इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शास्त्री घनश्याम प्रकाश दासजी एवं कृष्णवल्लभ दासजी के प्रति आभार प्रकट किया।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में काम-काज सामान्य दिनों की तरह फिर से शुरू, क्षतिग्रस्त वाहनों की बीमा क्लेम के लिए जनसुविधा केन्द्र स्थापित CG NEWS : बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में काम-काज सामान्य दिनों की तरह फिर से शुरू, क्षतिग्रस्त वाहनों की बीमा क्लेम के लिए जनसुविधा केन्द्र स्थापित
Next Article India Vs Canada Match : फ्लोरिडा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर,फैंस और टीम दोनों की चिंता बढ़ी, 3 मैचों पर छाए संकट के काले बादल

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?