Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : चिकनपॉक्स से 18 वर्षीय युवती की मौत, दहशत में ग्रामीण 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Chhattisgarh : चिकनपॉक्स से 18 वर्षीय युवती की मौत, दहशत में ग्रामीण 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/21 at 4:32 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhattisgarh : चिकनपॉक्स से 18 वर्षीय युवती की मौत, दहशत में ग्रामीण 
Chhattisgarh : चिकनपॉक्स से 18 वर्षीय युवती की मौत, दहशत में ग्रामीण 
SHARE

रायगढ़। Chhattisgarh : जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनई में विगत 15 दिनों से चिकनपॉक्स की बीमारी  ने दस्तक दिया है। जिसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में सर्वे कराते हुए दवाई वितरण का किया जा रहा है।

Contents
इन्हें भी पढ़ें : Chhattisgarh Accident : आखिर कबतक……तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, पिता पुत्र की दर्दनाक मौतचिकनपॉक्स के लक्षण 
- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Chhattisgarh Accident : आखिर कबतक……तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

जानकारी अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर लोईंग के ग्राम सपनई में विगत 15 दिनों से चिकनपॉक्स की बीमारी फैली हुई है। जिससे हर घर में एक-दो लोग इसके चपेट में आ रहे हैं, हालांकि गांव के लोग माता समझकर बैगा से पूजा-पाठ कराते हुए स्वस्थ हो रहे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस बीच सपनई निवासी पुरुषोत्तम राठिया को भी 10 दिन पहले चिकनपॉक्स हुआ था। जिससे झाड़ फूंक के बाद वह स्वस्थ हो गया। उसके बाद उसके बेटे को हो गया था, लेकिन वह भी जब ठीक हो गया तो चार दिन पहले पुरुषोत्तम की 18 वर्षीय बेटी चंद्रकला को हो गया। वहीं चंद्रकला राठिया को चिकनपॉक्स पूरे शरीर में होने के कारण उसे तेज बुखार व शरीर में असहनीय दर्द हो रहा था। जिससे परिवार के लोग लगातार उसकी झाड़-फुक करा रहे थे।

- Advertisement -

इस दौरान बुधवार शाम को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, जिससे बैगा द्वारा फिर से झाड फूंक किया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और रात में वह बेहोश होने लगी थी। जिससे परिजनों ने रात करीब दो बजे उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। ऐसे में अब पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगा कि युवती की मौत चिकनपॉक्स से हुआ है या कोई और कारण है।

चिकनपॉक्स के लक्षण 

चिकनपॉक्स एक बीमारी है जो वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के कारण होती है। यह छोटे, तरल पदार्थ से भरे छालों के साथ खुजली वाले दाने लाता है। चिकनपॉक्स उन लोगों में बहुत आसानी से फैलता है जिन्हें यह बीमारी नहीं हुई है या जिन्होंने चिकनपॉक्स का टीका नहीं लगवाया है। चिकनपॉक्स एक व्यापक समस्या हुआ करती थी, लेकिन आज टीका बच्चों को इससे बचाता है।

चिकनपॉक्स का टीका इस बीमारी और इसके दौरान होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने का एक सुरक्षित तरीका है।

लक्षण

चिकनपॉक्स के कारण होने वाले दाने वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के संपर्क में आने के 10 से 21 दिन बाद दिखाई देते हैं। दाने अक्सर 5 से 10 दिनों तक रहते हैं। दाने से 1 से 2 दिन पहले दिखाई देने वाले अन्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • बुखार।
  • भूख में कमी।
  • सिरदर्द।
  • थकान और अस्वस्थता की सामान्य भावना।

एक बार जब चिकनपॉक्स के दाने दिखाई देते हैं, तो यह तीन चरणों से गुजरता है:

  • उभरे हुए दाने जिन्हें पपल्स कहा जाता है, कुछ दिनों में फूट जाते हैं।
  • छोटे तरल पदार्थ से भरे छाले जिन्हें वेसिकल्स कहा जाता है, लगभग एक दिन में बनते हैं और फिर फट जाते हैं तथा रिसाव होने लगता है।
  • टूटे हुए छालों को ढकने वाली पपड़ी और पपड़ी को ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, चिकनपॉक्स से युवती की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vande Bharat Train Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला कॉकरोच, यात्री के उड़े होश
Next Article Chhattisgarh Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, आदेश जारी  Chhattisgarh Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई Mamta Chandrakar, आदेश जारी 

Latest News

सादगी में नेतृत्व की मिसाल बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिमगा के ढाबे पर आमजन के बीच बैठकर लिया स्थानीय व्यंजनों का स्वाद,सुशासन तिहार की व्यस्तता के बावजूद जनता से आत्मीय संवाद को दी प्राथमिकता
Grand News May 28, 2025
May 28, 2025
Grand News May 28, 2025
CG News : डॉक्टर के खुदकुशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किए थे वायरल
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 27, 2025
CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?