Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद सांसद नपा अध्यक्ष कलेक्टर-एसपी के साथ लोगों ने किया योग:एक साथ 200 से ज्यादा लोगों ने किया योग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद सांसद नपा अध्यक्ष कलेक्टर-एसपी के साथ लोगों ने किया योग:एक साथ 200 से ज्यादा लोगों ने किया योग

Vijay Sinha
Last updated: 2024/06/21 at 10:16 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
Screenshot
SHARE

योग: कर्मसु कौशलम! यानी- कर्मों की कुशलता ही योग है। या यूं कहें, कि योग वो विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है। तो अगर आप ये सोचते हैं कि योग से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। क्योंकि Yoga का दायरा इससे कहीं ज्यादा व्यापक और अनंत है। आज 10वां योग दिवस है। योग कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी जनपद पंचायंत अध्यक्ष लालिमा ठाकुर नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन कलेक्टर दीपक अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने गरियाबंद इंडोर स्टेडियम में योग किया। यह करीब 7:00 बजे शुरू हुआ,2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नवनियुक्त सांसद रूप कुमारी चौधरी ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कहा- योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सिमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं।
योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। यह हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।

- Advertisement -

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नपा
अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने कहा, “आज मैं आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है, जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़कर भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। यह अपने पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।”आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए, आइए हम सभी योग को अपनी डेली लाइफ में अपनाने का संकल्प लें। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इसके साथ-साथ योग का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास करें।- कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी स्कूली बच्चे सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article T20 WC AFG vs IND : भारतीय टीम ने सुपर-8 का जीत के साथ किया आगाज, अफगानिस्‍तान को 47 रन से हराया
Next Article KANKER ACCIDENT NEWS: NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Latest News

CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?