Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP BIG NEWS : मध्यप्रदेश में फिर गोवंश की हत्या, बछड़े का कटा हुआ मिला सिर, हिरासत में 3 संदिग्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

MP BIG NEWS : मध्यप्रदेश में फिर गोवंश की हत्या, बछड़े का कटा हुआ मिला सिर, हिरासत में 3 संदिग्ध

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/23 at 9:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
MP BIG NEWS : मध्यप्रदेश में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ मिला सिर, हिरासत में 3 संदिग्ध
MP BIG NEWS : मध्यप्रदेश में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ मिला सिर, हिरासत में 3 संदिग्ध
SHARE

 

- Advertisement -

भोपाल। MP BIG NEWS : मध्य प्रदेश में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के लिए गोवंश की हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में गोवंश की हत्या के बाद जबलपुर से गाय के बछड़े का गला काटने का मामला सामने आया है। यहां गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। बछड़े के सिर और शरीर के अन्य अंगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं गोवंश की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

पूरा मामला कंटगी थाना क्षेत्र के मोहला इलाके का है। यहां रविवार को गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। बछड़े का सिर बोरी में बंधा हुआ मिला। क्षेत्रवासियों की सूचना पर आला अधिकारियों के साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच की और  बछड़े के सिर और शरीर को कब्जे में लिया।

विहिप कार्यकर्ता ने जताया आक्रोश

गोवंश की हत्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने बछड़े के अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर ग्रामीणों और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सिवनी में गोवंश हत्या के मामले में कार्रवाई

बता दें कि सिवनी में गोवंश हत्या के मामले में मोहन यादव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद सरकार ने यहां कलेक्टर-एसपी दोनों को हटा दिया है। मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लकर पूछताछ की गई। दो के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। सिवनी जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को गोवंश के 54 कटे शव मिले थे। पिंडारई के पास बेनगंगा नदी में 26 और धूमा क्षेत्र के ककरतला जंगल में 28 गोवंश मिले हैं, जिसे लेकर सिवनी-बालाघाट में आक्रोश भड़क गया।

TAGGED: # latest news, MP BIG NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage : एक दूसरे के हुए सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरें आईं सामने, प्यार में डूबा दिखा कपल Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage : एक दूसरे के हुए सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरें आईं सामने, प्यार में डूबा दिखा कपल
Next Article CG NEWS : सामाजिक समरसता का अभियान सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CG NEWS : सामाजिक समरसता का अभियान सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?