Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, 29 गांवों को मिलेगा पेयजल, केलो डैम से पहुंचाया जाएगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, 29 गांवों को मिलेगा पेयजल, केलो डैम से पहुंचाया जाएगा पानी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/26 at 1:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, 29 गांवों को मिलेगा पेयजल, केलो डैम से पहुंचाया जाएगा पानी
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, 29 गांवों को मिलेगा पेयजल, केलो डैम से पहुंचाया जाएगा पानी
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत भेलवाटिकरा संबलपुरी मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य को भी देखा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री साव को भेलवाटिकरा संबलपुरी मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के 29 गांवो में जलापूर्ति के लिए यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। श्री साव ने कार्यस्थल पर अधिकारियों से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित समयावधि में योजना के सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केलो डैम के इंटेकवेल का भी निरीक्षण किया जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इंटेकवेल के बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फील्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 किलोमीटर का कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।

श्री साव को अधिकारियों ने बताया कि खरसिया-धरमजयगढ़ मार्ग में 91 किलोमीटर का कार्य प्रगति पर है जिसका 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उप मुख्यमंत्री साव के कार्यस्थलों के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह, कार्यपालन अभियंता परीक्षित चौधरी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अमित कश्यप और एसडीओ मुरारी सिंह नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Durg Breaking: दुर्ग से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, 850 यात्री करेंगे रामलला के दर्शन Durg Breaking: दुर्ग से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, 850 यात्री करेंगे रामलला के दर्शन
Next Article Accident Breaking: ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन की जोरदार टक्कर, दो युवकों की हुई थी मौत, देखें लाइव वीडियो Accident Live Video: ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन की जोरदार टक्कर, दो युवकों की हुई थी मौत, देखें लाइव वीडियो

Latest News

CG News : नगर पंचायत डभरा में दस करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच करने पहुंची पांच सदस्यीय टीम
छत्तीसगढ़ सक्ती May 16, 2025
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
Grand News रायपुर May 16, 2025
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?