Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Parliament Session LIVE: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- भारत के लोगों ने स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Parliament Session LIVE: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- भारत के लोगों ने स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/06/27 at 11:41 AM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (27 जून) को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नई सरकार की प्राथमिकताओं को संसद के सामने रखा।

- Advertisement -

read more : Iran President Death Live: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत,दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिला

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत में हुए चुनाव की चर्चा हो रही है. दुनिया ने देखा है कि किस तरह से भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनाई है. राष्ट्रपति ने जब ये कहा तो इस दौरान विपक्षी सांसदों की तरफ से शोर भी मचाया गया। राष्ट्रपति ने कहा- मैं ओम बिरला को भी शुभकामनाएं देती हूं। उनके पास बहुत व्यापक अनुभव हैं। वे लोकतांत्रिक परंपराओं काे नई ऊंचाई देंगे।मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देती हूं। ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अच्छी तस्वीर कश्मीर से आई। जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।पहली बार घर पर जाकर मतदान करवाया गया। इसकी सराहना करती हूं। सदस्यगण, 2024 के चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया मे हो रही है।

- Advertisement -

नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने कहा- 3 लाख 80 हजार किमी से ज्यादा सड़के बनाई हैं। नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई है। मेरी सरकार में पहली बार इतने व्यापक रूप से काम हो रहा है।नॉर्थ ईस्ट में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। असम में 27 हजार करोड़ की लागत से सेमी कंडक्टर प्लान बनाया जा रहा है। स्थायी शांति के लिए काम कर रही है।

भारत के लोगों ने स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई

राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों ने स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। छह दशक बाद ऐसा हुआ है। ऐसे समय में भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च हैं। लोगों ने मेरी सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोगो को भरोसा है कि उनकी आकांक्षाए केवल मेरी सरकार ही पूरा कर सकती है।मेरी सरकार ने 10 साल से सेवा और सुशासन का जो बीड़ा उठाया है ये उस पर मुहर है। सदस्य गण 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है।आगामी सत्र में मेरी सरकार बजट पेश करने वाली है। इस बजट में बड़े आर्थिक और सामजिक कदम देखने मिलेंगे।
मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी

मेरी सरकार का मत है कि दुनिया में निवेशकों को आकर्षित करने स्वस्थ्य स्पर्धा हो। सदस्यगण रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान दे रही है। मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है।

सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही

आजकल दुनिया में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही है। आज का भारत दुनिया को चुनौती देने नहीं, बल्कि समाधान देने के लिए जाना जाता है। हम अनेक समाधान दे रहे हैं। हमारे मोटे अनाज की पहुंच दुनिया में हो इसके लिए अभियान चल रहा है।
आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्वस्थ्य वातावरण प्रदान कर रहा

पूरी दुनिया ने योग दिवस मनाया है। योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्वस्थ्य वातावरण प्रदान कर रहा है।आज भारत के प्रयास दूसरे देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आने वालो समय ग्रीन एरा है। मेरी सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। ग्रीन एनर्जी या ग्रीन मोबेलिटी, हर सेक्टर में काम जारी है।

आज हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा
सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। आज हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा है। इससे रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। पिछले दस साल में मेरी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए काम किया है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम कर रही है। किसानों को 3 लाख 20 हजार करेाड़ की सम्मान निधि दे चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की है।अप्रैल 2014 में भारत में 209 एयरलाइन बोर्ड थे। 2024 में इनकी संख्या 605 हो गई है।वंदे मेट्रो पर काम चल रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस पर काम चल रहा है। ताकि भारत विकसित देशों के सामने खड़ा हो सके।

 

TAGGED: #bjpdelhi, #bjpfamily, #bjpfanclub #yogiadityanath, #bjpforindia, #bjpindia, #bjpkarnataka, #bjpmadhyapradesh, #bjpmaharashtra, #bjpmembership, #bjprajasthan, #joinbjp, #president droupadi murmu, bjpgujarat, DELHI, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Gujarat, HINDUTVA, INDIA, MODI, narendramodi, parliament session, UP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: शासकीय हाई स्कूल घटकर्रा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर किया गया स्वागत
Next Article RAIGARH NEWS: बंगुरसिया में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात,कई घरों को तोड़ा, धान और महुआ को भी किया चट, दहशत में ग्रामीण

Latest News

CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : डूमर तराई व्यापारी संघ एवं अनाज मंडी के व्यापारियों ने चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी से की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा 
Grand News May 13, 2025
RAIPUR NEWS : शराब दुकान के पास गाली गलौज कर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : दुर्ग की आयती ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत लाकर हासिल किया प्रदेश में दूसरे स्थान, मोबाइल से बनाई रखी थी दूरी 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?