Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh Breaking : यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ से माओवादी समस्या के समूल उन्मूलन पर दिया गया जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Chhattisgarh Breaking : यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ से माओवादी समस्या के समूल उन्मूलन पर दिया गया जोर

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/06/28 at 5:00 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Chhattisgarh Breaking : यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ से माओवादी समस्या के समूल उन्मूलन पर दिया गया जोर
Chhattisgarh Breaking : यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ से माओवादी समस्या के समूल उन्मूलन पर दिया गया जोर
SHARE

रायपुर। Chhattisgarh Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ माओवादियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ शासन की नवीन ‘‘नियद नेल्लानार योजना‘‘ के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है, जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आवागमन हेतु सड़क, पुल-पुलियों एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दिये गये।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर माओवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई तथा सुरक्षा बलों के कैम्पों में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही, सम्पर्क मार्गों पर सुरक्षा बलों द्वारा सतत निगरानी के निर्देश दिये गये और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

- Advertisement -

बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ, केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन, केन्द्रीय सुरक्षा बलों एवं राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh breaking, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News: दुर्गम इलाकों में जरूरतमंदो के लिए वरदान बनी बाईक एम्बुलेंस Raipur News: दुर्गम इलाकों में जरूरतमंदो के लिए वरदान बनी बाईक एम्बुलेंस
Next Article Raipur News: भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा आयुर्वेद : श्याम बिहारी जायसवाल Raipur News: भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा आयुर्वेद : श्याम बिहारी जायसवाल

Latest News

CG : सिम्स अस्पताल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
CG : सिम्स अस्पताल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 8, 2025
Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, ‘जनता के नाम देंगे संदेश‘ आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी 
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG : टमाटर हुआ लाल, बरसात आते ही सब्जियों की कीमत छूने लगी आसमान
CG : टमाटर हुआ लाल, बरसात आते ही सब्जियों की कीमत छूने लगी आसमान
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 8, 2025
CG NEWS : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं
Grand News July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?