Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर होगा पौधरोपण : केदार कश्यप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG : स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर होगा पौधरोपण : केदार कश्यप

Aarti Beniya
Last updated: 2024/07/05 at 1:09 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG : स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर होगा पौधरोपण : केदार कश्यप
CG : स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर होगा पौधरोपण : केदार कश्यप
SHARE

रायपुर। CG : राज्य में व्यापक पौधरोपण की मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप वन मंत्री केदार कश्यप ने वन महोत्सव के दौरान विविध वृ़क्षारोपण क्षेत्रों के नाम स्थानीय देवी-देवताओं के अनुरूप रखने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राज्य में वन एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 93 लाख से अधिक पौधों के रोपण किया जा रहा है, जिसमें से 2 करोड़ 82 लाख 35 हजार पौधों का रोपण किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत हो रहा है। राज्य में अब तक सवा करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत पौधों का रोपण पूरा करने का लक्ष्य है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

वन मंत्री केदार कश्यप ने निर्देश दिए हैं कि समस्त वृक्षारोपण क्षेत्रों का ग्रामीणों की सहमति के उपरांत स्थानीय देवी-देवताओं के नाम से नामकरण किया जाए, जिससे ग्रामीणों की वृक्षारोपण के प्रति श्रद्धा और आस्था बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने गैर शासकीय संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाएं, स्थानीय निकायों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ पर्यावरण से जुड़े नागरिकों को वृहद पौधरोपण के कार्य में उनको भी सहभागी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वन मंत्री द्वारा प्रतिदिन पौधरोपण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और पौधरोपण की सफलता पर विशेष ध्यान देते हुए समयावधि में पर्याप्त मात्रा में खाद, उर्वरक एवं कीटनाशक का उपयोग कर पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही वन क्षेत्रों में लघु वनोपज आधारित फलदार वृक्षों के रोपण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

- Advertisement -

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ लगाए जाने की अपील देशवासियों से की है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

TAGGED: cg, CG BJP, cg bjp ka mission 2023, CG BJP NEWS, cg bjp news ibc24, CG Congress News, cg ki baat, CG NAXAL NEWS, cg news, cg news hindi, cg politic, cg political, CG Political News, CG Politics, Cg politics News, non political news, Political News, political news cg, political news mp, political news today, politics in cg, raipur news cg, raipur news pl punia cg visit
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौथे माले से युवक ने कूदकर की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला CG BREAKING: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौथे माले से युवक ने कूदकर की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला
Next Article CG BREAKING: पुलिस इनफॉर्मर की नक्सलियों ने की हत्या, बड़ी चालाकी से दिया काम को अंजाम CG BREAKING: पुलिस इनफॉर्मर की नक्सलियों ने की हत्या, बड़ी चालाकी से दिया काम को अंजाम

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?