Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां हाथी का आतंक जारी, दीवार तोड़ी, बाइक को कुचला, फसलों को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां हाथी का आतंक जारी, दीवार तोड़ी, बाइक को कुचला, फसलों को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/07/06 at 3:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां हाथी का आतंक जारी, दीवार तोड़ी, बाइक को कुचला, फसलों को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां हाथी का आतंक जारी, दीवार तोड़ी, बाइक को कुचला, फसलों को रौंदा, ग्रामीणों में दहशत
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़। CG NEWS : जिले के जुनवानी गांव में हाथी का उत्पात जारी है। बीते बुधवार की रात से एक हाथी दल से भटककर ग्राम जुनवानी पहुंच गया है। हाथी ने आधा दर्जन मकान की दीवार तोड़ दी। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी गांव के कई घरों के बाड़ी और आंगन तक पहुंच रहा था। घूम घूमकर कटहल, गन्ना, अमरुद, केला, धान बीज बोरी और सब्जियों को चट कर रहा है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-06-at-3.33.56-PM-1.mp4

बताया जा रहा है कि हाथी के आने की जानकारी लगते ही वनकर्मी और ग्रामीण जमा हो गए।हाथी को खदेडऩे के लिए शोर मचाया गया। जिससे हाथी परेशान होकर उल्टा ग्रामीणों को ही दौड़ाने लगा। ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि गांव के ननकी साहू, अजित टोप्पो, सभी बाई उरांव, बिराजो खलखो, करुणा सागर मालाकार, हरिहर प्रसाद मैत्री, हरि यादव के फसल को हाथी ने नुकसान पहुंचाया। कुछ फसल को खाकर तो कुछ को रौंदकर बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े सात बजे हाथी गांव पहुंच गया था। उसे भगाया गया, वह जंगल की ओर चले गया। लेकिन बाद में रात करीब साढ़े बारह बजे फिर से जंगल से निकल कर आ गया और रात भर गांव में उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी हर रात जंगल से निकल कर गांव पहुंच रहा है। गांव में मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही फसलों को खा रहा है। अब तक काफी नुकसान हो चुका है। पिछले तीन-चार दिन से रात में हाथी जुनवानी गांव पहुंच रहा। हाथी प्रभावित लोग किराए के मकान और सामुदायिक भवन, पंचायत भवन में शरण लेकर रतजगा करने को विवश हैं। वहीं चर्चा करने पर जुनवानी परिरक्षक पालू साहू ने बताया कि हाथी के आने की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों को उससे दूर रहने कहा जाता है। ताकि कोई नुकसान न हो। बीती रात हाथी ने मकान, बाइक, फसल और सब्जी को नुकसान पहुंचाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-06-at-3.32.14-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-06-at-3.33.56-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-06-at-3.33.54-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-06-at-3.33.55-PM.mp4
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा, स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकली गर्म रेल पटरी, कर्मचारियों में मची अफरातफरी  BHILAI NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा, स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकली गर्म रेल पटरी, कर्मचारियों में मची अफरातफरी 
Next Article CG NEWS : राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा CG NEWS : राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?